Rajasthan Upchunav 2024: जयपुर। राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी का काम पूरा होने के बाद सात में से पांच सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबल होता नजर आ रहा है। वहीं दो सीटों पर भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों का सीधा मुकाबला है। त्रिकोणीय मुकाबले वाली पांच सीटों में से दो पर बीएपी, एक पर आरएलपी और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों को टक्कर देते नजर आएंगे। भाजपा को अपने बागियों को मनाने में सफलता मिल गई, वहीं कांग्रेस का एक सीट पर बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटा है।