कांग्रेस के नेता नरेश मीणा ने आज सुबह जयपुर में युवाओं से चर्चा के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुझे आस थी कि लोकसभा चुनाव में प्रहलाद गुंजल चुनाव जीत जाएंगे तो राजनीति में नया रास्ता खुल जाएगा। लेकिन, वो चुनाव हार गए। इसके बाद मैंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और घर बैठ गया। तब प्रहलाद गुजंल ने मुझे हौसला दिया और खुले मंच से आलाकमान को भी संदेश दिया कि नरेश को मौका दो। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस से टिकट के लिए बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।