जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने केसी मीणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे कांग्रेस के युवा नेता नरेश मीणा को एक बार फिर टिकट नहीं मिल पाया। नरेश मीणा, जो इस सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, टिकट से वंचित होने पर बेहद भावुक हो गए और फूट-फूट कर रोते हुए उन्होंने कहा, "अब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।"