8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Holiday 2024: दीपावली अवकाश 27 से, लेकिन कल से ही बंद हो जाएंगे सरकारी स्कूल

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में इस बार 27 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हो रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूल 25 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 24 Oct 2024, 10:32 AM IST

diwali holiday, school holiday,

जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में इस बार 27 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हो रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूल 25 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे। दरअसल राजस्थान में 25 व 26 अक्टूबर को शिक्षक सम्मेलन हैं। इस कारण शिक्षक स्कूलों में नहीं जाएंगे।


सरकारी स्कूलों में 25 अक्टूबर से अवकाश लागू हो रहे हैं। शिक्षक सम्मेलन के चलते आगामी दो दिन सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक रहेगा। दीपावली अवकाश 12 दिन रहेगा। शिक्षक सम्मेलन व दीपावली अवकाश के चलते कल से ही सरकारी स्कूलों में 14 दिन का अवकाश रहेगा।


राजस्थान शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार अक्टूबर महीने में दीपावली अवकाश है। इसमें सरकारी स्कूलों में 27 अक्टूबर से 07 नवंबर 2024 तक दिवाली का अवकाश रहेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार दीपावली का अवकाश सरकारी स्कूलों में 12 दिन का अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें: DA Hike : राजस्थान में अभी तक घोषणा नहीं, आखिर क्यों, क्या नई सैलरी में आएगी डीए की बढ़ी हुई राशि !

कॉलेजों में भी 27 से दीपावली अवकाश
सरकारी कॉलेजों में दीपावली का कुल आठ दिन का अवकाश रहेगा। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालाय के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में इस बार दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक कुल आठ तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Dry day: राजस्थान में यहां चार दिन हुए ड्राई डे घोषित, नहीं बिकेगी शराब