
Jaipur
जयपुर। जयपुर में नवाचार ने इस बार सिर्फ दस्तक नहीं दी, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने का ऐलान कर दिया। जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय में आयोजित 'हैकजेकेएलयू v5.0' एक ऐसा मंच बनकर उभरा, जहां 48 घंटे में युवा दिमागों ने आइडिया को हकीकत में बदलते हुए साफ कर दिया कि बदलाव अब दूर नहीं है। इस आयोजन में देशभर के 40 से अधिक संस्थानों के 400 छात्रों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में एआई, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन, डेटा साइंस और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में वास्तविक समस्याओं के समाधान पर जोर रहा। छात्रों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में टीमवर्क के साथ अपने प्रोजेक्ट विकसित किए।
विजेता टीमों ने जीता इनाम
एलएनएमआईआईटी की टीम मिराज ने पहला स्थान, जेकेएलयू की टीम ऑक्टेन ने दूसरा और आर्य कॉलेज की टीम न्यूरोनेस्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को 50,000 रुपए सहित विभिन्न तकनीकी श्रेणियों में सम्मान मिला। कुलपति विजयशेखर चेल्लाबोइना ने छात्रों के नवाचार और उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम में पैनल चर्चा, तकनीकी सत्र और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित हुईं, जबकि समापन गायक मान पनु के लाइव प्रदर्शन से हुआ।
Published on:
17 Mar 2026 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
