जयपुर

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का बढ़ा क्रेज, हर साल Admission के लिए रहती है वेटिंग

Mahatma Gandhi English Medium School : महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का बढ़ा क्रेज। हर साल प्रवेश के लिए लम्बी कतार लगती है। सरकारी कार्मिकों के बच्चे भी इस स्कूल में पढ़ने आते हैं। सबसे ताज्जुब की बात है कि इस स्कूल में Admission के लिए वेटिंग रहती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2024, 3:03 PM IST
Rajasthan Mahatma Gandhi English Medium School increased Craze there is a Waiting List for Admission Every Year
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का बढ़ा क्रेज

Mahatma Gandhi English Medium School : महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर अभिभावकों की सोच काफी बदली है। विद्याधर नगर में हर साल प्रवेश के लिए कतार लगती है और इस बार भी यह आलम है। इलाके में महात्मा गांधी स्कूल का क्रेज इस कदर है कि स्कूल में 60 सीटों पर इस बार 1900 आवेदन आए हैं। स्कूल का भवन और सुुविधाएं निजी स्कूल से भी कम नहीं है। यही कारण है कि यहां प्रवेश के लिए क्रेज बना हुआ है। सबसे खास बात है कि इस स्कूल में सरकारी कार्मिकों के बच्चे भी पढ़ने आ रहे हैं। गौरतलब है कि स्कूल में हर साल प्रवेश के लिए वेटिंग रहती है और कई लोग तो सिफारिश भी लगवाते हैं।

डिजिटल और स्मार्ट कक्षाओं से होती पढ़ाई

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) नवीन विद्याधर नगर के प्रधानाचार्य बच्चू सिंह धाकड़ के अनुसार विद्यालय में लगभग 1400 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं। बाल वाटिका से लेकर 12वीं तक साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में सभी विषयों में पढ़ाई हो रही है। डिजिटल और स्मार्ट कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कक्षा लेवल के अनुसार क्लास रूम में एजुकेशनल ड्राइंग की गई है। विद्यार्थी सरकार की ओर से उपलब्ध पोषाहार और दूध, पंखे की हवा में ग्रहण करते हैं। बच्चों की हाइट के अनुसार वाटर कूलर लगे हुए है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
28 Jun 2024, 3:03 PM IST
Published on: