जयपुर

Vande Bharat Train : राजस्थान के इस रूट पर मिल सकती है एक और वंदे भारत ट्रेन, सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने की जबरदस्त पैरवी

Vande Bharat Train : राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सदन में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक ‘वंदे भारत ट्रेन’ चलाने की मांग उठाई। साथ दी बड़ी दलील।
less than 1 minute read
Rajasthan may get another Vande Bharat train on this route MP Ghanshyam Tiwari made a strong plea
फाइल फोटो पत्रिका

Vande Bharat Train : राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सदन में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक ‘वंदे भारत ट्रेन’ चलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जयपुर न केवल राजस्थान की राजधानी है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र भी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

जयपुर से सीकर क्षेत्र के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। अनुपूरक अनुदानों पर चर्चा पर बोलते हुए घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ईरान और अमरीका-इजराइल युद्ध की स्थिति से देश के कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए हमें एक साथ होकर इसका सामना करना होगा।

शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर प्रख्यात पर्यटन स्थल भी है। गुलाबी नगरी धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोविंद देव जी, गोपीनाथ जी और मोती डूंगरी गणेश जी के मंदिरों में दर्शन करने के लिए आते हैं।

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर से सीकर, बीकानेर, भीलमाता, रवासर धाम, शाकम्बरी और खाटूश्याम जी, सालासार जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं है। इसके साथ ही सीकर शिक्षा का केंद्र भी बन गया है तथा तीन लाख से अधिक विद्यार्थी वहां विभिन्न संस्थानों में अध्ययन करते हैं।"

राजस्थान में अभी यहां चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन?

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि फिलहाल जयपुर से दिल्ली, जयपुर से जोधपुर, जयपुर से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं लेकिन जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। उन्होंने कहा कि जयपुर में अमृत स्टेशन भी विकसित हो चुका है।

Published on:
17 Mar 2026 07:54 am