जयपुर

Mayor Election Rusult: राजस्थान में निकाय प्रमुखों के चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, सात में से छह निगम में बने भाजपा के महापौर

Rajasthan Municipal Elections 2026: बीकानेर में कांग्रेस का कब्जा, अलवर-पाली-अजमेर में निर्दलीयों ने बदला पूरा गणित; जयपुर-जोधपुर-कोटा का फैसला 25 सितंबर को। भरतपुर व भीलवाडा में बन चुके थे निर्विरोध महापौर।
3 min read
• •
Updated: 21 Sep 2026, 3:10 PM IST
bjp
भारतीय जनता पार्टी का झंडा। (फाइल फोटो)

BJP Mayor Rajasthan: जयपुर. राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में सोमवार को महापौर, सभापति और नगर पालिकाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही शहरों की नई राजनीतिक तस्वीर साफ होने लगी। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से सात में महापौर पद का फैसला हुआ, जबकि जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के महापौर का चुनाव 25 सितंबर को होगा। आज हुए पांच महापौर पद के चुनावों में चार पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि बीकानेर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। इस तरह सात में से छह पर भाजपा का कब्जा हो गया है, वहीं केवल एक पर ही कांग्रेस जीती है।

दोपहर बाद आए परिणामों में भाजपा की बढ़त का असर पूरे प्रदेश के निकाय प्रमुखों के चुनाव में भी दिखाई दिया। दोपहर दो बजे तक 273 निकायों में 179 निकाय प्रमुखों के परिणाम घोषित हो चुके थे। इनमें भाजपा के 122 और कांग्रेस के 53 निकाय प्रमुख चुने जा चुके थे।

अलवर में निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा का बोर्ड

अलवर नगर निगम में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने कांग्रेस की अनामिका शर्मा को हराकर महापौर पद हासिल किया। सुमलता को 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 23 वोट मिले। अलवर में भाजपा के 28, कांग्रेस के 23 और 13 निर्दलीय तथा एक बसपा पार्षद हैं। बहुमत के लिए 33 वोट जरूरी थे। ऐसे में निर्दलीय और बसपा पार्षदों का समर्थन निर्णायक रहा।

पाली में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा आगे

पाली में भाजपा की नमिता बुबकिया महापौर चुनी गईं। उन्हें 33 वोट मिले। निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को 29 और कांग्रेस की सुमित्रा जैन को तीन वोट मिले। यहां कांग्रेस के 29, भाजपा के 21 और 15 निर्दलीय पार्षद थे। लिहाजा मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी की मौजूदगी ने पूरे चुनाव को रोचक बना दिया। पाली को पहली महिला महापौर भी मिली है।

बीकानेर में कांग्रेस ने पलटा गणित

बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला 50 वोट लेकर महापौर बने। भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले। बीकानेर में कांग्रेस के पास पार्षदों का बहुमत होने के कारण कांग्रेस का बोर्ड बनना पहले से ही मजबूत स्थिति में था।

उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी महापौर

उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी को 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ को 25 वोट मिले। भाजपा के पास 53 पार्षद थे और सिंघवी को दो अतिरिक्त वोट मिले। इस परिणाम में निर्दलीयों की भूमिका भी सामने आई।

अजमेर में फिर भाजपा, भरतपुर-भीलवाड़ा में निर्विरोध

अजमेर में भाजपा की अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की किरण गढ़वाल को हराकर महापौर पद हासिल किया। यहां कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद थे। बहुमत के लिए 41 वोट चाहिए थे, इसलिए निर्दलीयों का समर्थन निर्णायक रहा। भाजपा ने आठवीं बार बोर्ड और महापौर बनाया।

भरतपुर में भाजपा की अनुराधा सिंह निर्विरोध महापौर चुनी गईं और सोमवार को उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ली। भीलवाड़ा में भी भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध महापौर चुनी जा चुकी हैं।

अब सबकी नजरें जयपुर, जोधपुर व कोटा पर

अब सबसे ज्यादा नजर जयपुर, जोधपुर और कोटा पर रहेगी। इन तीनों बड़े नगर निगमों में महापौर का चुनाव 25 सितंबर को होगा। इसके साथ ही आज के परिणामों के बाद सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि किन निकायों में क्रॉस वोटिंग हुई, निर्दलीयों ने किसका साथ दिया और अब उपमहापौर व उपाध्यक्ष पदों के लिए किस तरह के नए राजनीतिक समीकरण बनते हैं।

राजस्थान के 10 नगर निगमों में महापौर चुनाव की स्थिति

क्रमनगर निगमपरिणाम/स्थितिमहापौरपार्टीप्रमुख तथ्य
1जयपुरचुनाव 25 सितंबर को——25 सितंबर को मतदान/मतगणना
2जोधपुरचुनाव 25 सितंबर को——25 सितंबर को मतदान/मतगणना
3कोटाचुनाव 25 सितंबर को——25 सितंबर को मतदान/मतगणना
4भरतपुरनिर्विरोधअनुराधा सिंहभाजपानिर्विरोध चुनी गईं, आज शपथ ली
5अलवरभाजपा की जीतसुमलता अग्रवालभाजपा42 वोट; कांग्रेस को 23 वोट
6पालीभाजपा की जीतनमिता बुबकियाभाजपा33 वोट; निर्दलीय राजबाला को 29, कांग्रेस को 3
7बीकानेरकांग्रेस की जीतअनिल कल्लाकांग्रेस50 वोट; भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30
8उदयपुरभाजपा की जीतपारस सिंघवीभाजपा55 वोट; कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ को 25
9अजमेरभाजपा की जीतअनामिका शर्माभाजपाबीजेपी को 43 और कांग्रेस को 37 वोट मिले
10भीलवाड़ानिर्विरोधजसवंत कंवरभाजपानिर्विरोध निर्वाचन; अब उपमहापौर पर मंथन
Updated on:
21 Sep 2026, 3:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में सिर्फ 48 घंटे में कटे 6 हज़ार से भी ज़्यादा चालान, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

मां जयपुर की डिप्टी मेयर, तो MBA बेटी बनीं सरपंच, कॉर्पोरेट करियर छोड़ अब करेंगी गांव की सेवा 

दिवाली पर जयपुर के 150 वार्डों में सफाई का बड़ा खेल! 3 हजार कर्मचारी लगाने थे, हजार भी नहीं पहुंचे

राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए BJP का बड़ा दांव, 30-32 जिलों में जीत का दावा; इन जिलों में फंस सकता है बहुमत का गणित

जयपुर स्थापना दिवस: 7 दशक से विकास यात्रा का सहभागी रहा राजस्थान पत्रिका, पढ़ें उन शख्सियतों की कहानी जिन्होंने दिलाई खास पहचान