जयपुर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव 2026, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 1.10 करोड़ मतदाता होंगे शामिल

Election Update: आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में कुल 1,13,29,913 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद आपत्तियों और दावों के निस्तारण के दौरान 2,27,879 नए मतदाताओं को जोड़ा गया, जबकि 5,49,916 नाम हटाए गए। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में कुल 1,10,07,876 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

2 min read
Apr 22, 2026

Rajasthan Municipal Elections Voter List 2026: जयपुर. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर बड़ी तैयारी पूरी करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार, राज्य की कुल 309 स्थानीय निकायों में से 195 निकायों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जबकि शेष 113 निकायों के लिए प्रक्रिया अलग से जारी है। इस कदम को आगामी चुनावों की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें

Good News: उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में राजस्थान ने हासिल की एक बड़ी उपलब्धि, देश में आया तीसरा स्थान

ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक: घटे 3.22 लाख मतदाता

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में कुल 1,13,29,913 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद आपत्तियों और दावों के निस्तारण के दौरान 2,27,879 नए मतदाताओं को जोड़ा गया, जबकि 5,49,916 नाम हटाए गए। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में कुल 1,10,07,876 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार ड्राफ्ट सूची की तुलना में 3,22,037 मतदाताओं की कमी आई है, जो लगभग 2.90 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है।

पुरुष- महिला अनुपात संतुलित, 377 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल

प्रकाशित अंतिम सूची के अनुसार 195 नगर निकायों में कुल 56,57,921 पुरुष और 53,49,578 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 377 ट्रांसजेंडर मतदाता भी सूची में दर्ज किए गए हैं, जो समावेशी लोकतंत्र की दिशा में सकारात्मक संकेत है। जिला स्तर पर जोधपुर में सबसे अधिक 16.9 प्रतिशत और उदयपुर में 11.50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं बाड़मेर में 2.50 प्रतिशत और नागौर में 2.40 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

राज्य के 39 जिलों में चुनाव के लिए कुल 6,485 वार्ड बनाए गए हैं और 12,198 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चुनाव प्रक्रिया का अहम चरण है, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

1.44 लाख लोगों का बिजली बिल शून्य, PM Surya Ghar Yojana में क्रांति, राजस्थान में हर दिन 700 नए उपभोक्ता
Published on:
22 Apr 2026 08:00 pm
Also Read
View All