जयपुर

Rajasthan New Districts: राजस्थान के 17 नए जिलों का आज भविष्य होगा तय, सामने आई ये बड़ी अपडेट

New districts of Rajasthan: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से गठित राजस्थान के 17 नए जिलों और तीन संभागों पर आज फैसला होना है।
2 min read
• •
Sep 18, 2024
Rajasthan New Districts-5

Rajasthan News: जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से गठित राजस्थान के 17 नए जिलों और तीन संभागों पर आज फैसला होना है। नए जिलों और संभागों की समीक्षा के लिए गठित रिटायर्ड आईएएस ललित के पंवार की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए आज कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नए जिलों की प्रशासनिक जरूरतें सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि सरकार 5.6 जिलों को रद्द कर सकती है।

बता दें कि नए जिलों की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद 2 सितंबर को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें ललित के पंवार कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी। इसमें कुछ छोटे जिलों को मर्ज करने का सुझाव आया था, क्योंकि कमेटी का मानना है कि कई छोटे जिले व्यावहारिक नहीं हैं। हालांकि, नए जिलों पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज होने वाली मीटिंग में नए जिलों का भविष्य तय हो सकता है।

इन जिलों पर हो सकता है फैसला

गहलोत राज में बनाए गए कई नए जिलों का आकार छोटा है। ऐसे में नजदीकी जिले के अन्य हिस्सों को जोड़कर मर्ज किया जा सकता है। छोटे जिलों में दूदू, खैरथल तिजारा, केकड़ी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा का नाम शामिल है। इसके अलावा डीग, गंगापुर सिटी, कोटपूतली-बहरोड़, नीमकाथाना, अनूपगढ़ और फलौदी पर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा जयपुर और जोधपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को ​मर्ज किया जा सकता है।

Also Read
View All
Railway News: श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 10-11 अक्टूबर को बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पिलानी सबसे गर्म और माउंट आबू सबसे ठंडा