जयपुर

Vande Bharat Sleeper Train: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान को मिल सकती है 2 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे देशभर में 64 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है, जिसके तहत राजस्थान को भी 2 ट्रेनें मिल सकती हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2026, 7:16 PM IST
Vande Bharat Express
Vande Bharat Express। (फोटो-पत्रिका)

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे ने देशभर में 64 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से राजस्थान को भी 2 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) और पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) उन रूटों के चयन पर काम कर रहे हैं, जिनसे सबसे ज्यादा यात्रियों को फायदा हो।

अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन खास तौर पर रात की यात्रा के लिए बनाई जा रही है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पुरानी लंबी दूरी की ट्रेनों से तेज चलेगी और यात्रियों को ज्यादा आरामदायक व आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।

जयपुर-अजमेर रूट पर चल सकती है

NWR (उत्तर पश्चिम रेलवे) के सूत्रों के मुताबिक अभी सबसे मजबूत प्रस्ताव दिल्ली से अहमदाबाद तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का है। यह ट्रेन जयपुर और अजमेर होकर चल सकती है। इससे जयपुर को दिल्ली और अहमदाबाद के लिए एक नई शानदार रात की ट्रेन मिल जाएगी। अजमेर और आबू रोड को भी फायदा होगा, क्योंकि ट्रेन राजस्थान के बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत

अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन उत्तरी रेलवे चलाएगा, लेकिन राजस्थान के कई स्टेशनों पर यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। जयपुर में नौकरी करने वाले दिल्ली निवासी रवि कुमार ने कहा की अगर यह ट्रेन चलती है तो इसका मेरे जैसे जयपुर से दिल्ली जाने वाले लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इसके अलावा एक और रूट पर भी बात चल रही है जिसमें राजस्थान से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को लाभ मिल सकता है।

Updated on:
2 Jan 2026, 7:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो