जयपुर

Rajasthan: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करते पकड़े गए 275 सरकारी कर्मचारी, सरकार ने किया ये हाल…

275 Government Employees Caught : हर्षवर्धन को जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 में पेपर लीक मामले में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।

less than 1 minute read
Mar 22, 2025

Rajasthan Government Recruitment Examinations: राजस्थान में पेपर लीक मामलों पर राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस नीति का असर अब साफ दिखने लगा है। पुलिस और प्रशासन लगातार बड़े एक्शन ले रहे हैं, जिससे परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे। हाल ही में एसओजी की जांच में दौसा के पटवारी हर्षवर्धन की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने यह आदेश जारी किया। हर्षवर्धन को जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 में पेपर लीक मामले में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।

सरिता मीणा भी हो चुकी है बर्खास्त
हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा को भी पहले ही नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। वह एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में खुद के स्थान पर डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास करने की दोषी पाई गई थी। उस समय भीलवाड़ा कलेक्टर नमित मेहता ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।

अब तक 86 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
एसओजी.एटीएस के एडीजी वी.के. सिंह की सख्त मॉनिटरिंग के चलते अब तक 86 सरकारी कर्मचारियों को सेवा से हटाया जा चुका है, जिसमें एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल 45 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा 189 अन्य सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने इस साल में करीब साठ से भी ज्यादा सरकारी भर्तियां परीक्षा का प्लान जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं से पहले नकल माफिया पर हर संभव प्रयास से काबू किया जा रहा है।

Published on:
22 Mar 2025 11:37 am
Also Read
View All
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

Rajasthan 4th Grade Result: चपरासी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, एक जवाब को बदला गया, बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान जारी

अगली खबर