जयपुर

IG ने शेयर किया अपना नंबर- बोले सीधे मेरे इस नंबर पर दें साइबर क्राइम की सूचना, पहचान रखेंगे गुप्त

IPS Rahul Prakash: भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर करते हुए लिखा है कि साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों की सूचना सीधे मेरे नंबर पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

less than 1 minute read
Feb 18, 2024

IPS Rahul Prakash: अपराधों पर लगाम कसने के लिए भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने भी कमर कस ली है। आइजी ने सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर करते हुए लिखा है कि साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों की सूचना सीधे मेरे नंबर पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


आइजी राहुल प्रकाश ने अपनी आइडी ‘राहुल प्रकाश आईपीएस’ से अपना नंबर 8764505101 सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा है कि यह मेरा ऑफिशियल नंबर है। इसके वाट्सऐप पर कोई भी नागरिक साइबर अपराधियों की सूचना दे सकते हैं। अन्य अपराधियों की सूचना भी दे सकते हैं। इसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।


आइजी ने कहा कि कई बार लोग साइबर ठगी का शिकार होने के बाद भी शिकायत नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह यह है कि कई बार उनकी सुनवाई सही तरीके से नहीं हो पाती और ऐसे लोग उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंच पाते हैं। अब लोगों को नंबर शेयर कर सीधे शिकायत करने को कहा गया है।

आलम यह है कि डीग जिले में आए दिन बाहर की पुलिस दबिश देती है। इसकी वजह यह है कि मेवात का इलाका साइबर ठगों का गढ़ बन गया है। आइजी राहुल प्रकाश ने कहा कि मेवात इलाके में साइबर क्राइम को खत्म करने के लिए यह प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस कलक्टर की सादगी की हर तरफ चर्चा, पत्नी भी है DM

Published on:
18 Feb 2024 07:48 pm
Also Read
View All
Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

Hanuman Beniwal : संसद में फिर सांसद हनुमान बेनीवाल की हुंकार, राजस्थान के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछ डाले ये 7 सुलगते सवाल

कौन है राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर राजू मांजू? साथियों ने नाम रखा था ‘बिल्ला’, क्रिकेट के झगड़े से डॉन बनने तक का सफर

Railway Updates : जयपुर से होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग

Jaipur To Mumbai Flight: जयपुर से मुंबई के बीच नई फ्लाइट शुरू, लेट नाइट सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत