8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस कलक्टर की सादगी की हर तरफ चर्चा, पत्नी भी है DM

Jasmeet Singh Sandhu IAS: जसमीत सिंह संधू की सादगी का पूरा राजस्थान का सलूम्बर जिला कायल है, कलेक्टर ने बेटियों के साथ जमीन पर बैठकर जो सन्देश दिया वह अपने आप में उदाहरण है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Feb 2024, 5:29 PM IST

ias_jasmeet_singh_sandhu.jpg

Jasmeet Singh Sandhu IAS: राजस्थान के सलूम्बर में शुक्रवार को स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय में हां, मैं सावित्रीबाई फुले नाटक का संवाद कार्यक्रम हुआ। सार्वजनिक पुस्तकालय सलूंबर में विशाखा संस्था द्वारा आयोजित इस नाटक में सलूम्बर जिलम्के की 20 गांव की 180 किशोरियों, 25 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सलूम्बर कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने बेटियों के संग जमीन पर बैठकर नाटक देखा।


जमीन पर बैठकर जो सन्देश दिया वह अपने आप में उदाहरण

दरअसल जसमीत सिंह संधू की सादगी का पूरा सलूम्बर जिला कायल है, शुक्रवार को फिर कलेक्टर ने बेटियों के साथ जमीन पर बैठकर जो सन्देश दिया वह अपने आप में उदाहरण है।

इससे पूर्व कलक्टर एक ग्राम पंचायत में किसानों से संवाद करते समय किसानों के बीच जमीन पर बैठ गए थे। नाटक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने भी देखा।


नाटक में इन घटनाओं के बारे में बताया गया


नाटक में लड़कियों में समाज में शिक्षा, जातिगत भेदभाव उनके जीवन को कैसे प्रभावित कर रहा है की घटनाओं को बताया। नाटक में विशाखा संस्था सलूंबर से उमा, बसंती शिल्पा, छोटू राम, शिवदयाल तथा हम कदम केंद्र से प्रियंका आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। नाटक में सावित्री, ज्योतिबा फुले ओर आस पास के अन्य किरदारों को पूरी तरह से जीवंत किया गया।

मुम्बई रंगमंच और आकाशवाणी की कलाकार शिवांगी भुजबल और शिल्पा साने द्वारा नाटक का निर्देशन सुषमा देशपाण्डे का था । जसमीत सिंह संधू की पत्नी आईएएस अर्तिका शुक्‍ला भी राजस्थान के दूदू जिले की डीएम हैं।

यह भी पढ़ें : 33 साल की राजस्थान की ये DM बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में बन गई थी IAS, जानिए सफलता की कहानी