जयपुर

भविष्य की नींव रखेगा राइजिंग राजस्थान, इस स्पेशल समिट को लेकर सीएम भजनलाल ने बताई खास बातें

CM Bhajanlal News: सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 8:19 AM IST
Feature image

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने वाला ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ भविष्य के विकसित राजस्थान की नींव रखेगा। इसमें होने वाले निवेश एमओयू से राजस्थान अक्षय ऊर्जा, खनन, पर्यटन, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विश्वभर में निवेश के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।

सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से 9 एवं 10 दिसम्बर को होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

मुख्यमंत्री ने 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव के दौरान प्रवासी राजस्थानियों के लिए की जाने वाली विभिन्न घोषणाओं और नवाचारों के बारे में भी जानकारी ली।

Updated on:
13 Nov 2024, 8:19 AM IST
Published on: