
CM Bhajan Lal Sharma
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से अपनी पहली वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को कई सौगातें मिलेंगी। इस अवसर पर से युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं मजदूरों राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ मिलेगा। बुधवार को सीएम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि दिसम्बर माह में वर्षगांठ के अवसर पर भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े 1.5 लाख श्रमिकों को 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
साथ ही, 2 हजार दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की जाएगी और प्रत्येक जिले में कैम्प लगाकर 10 हजार निःशक्तजनों को सहायक सामग्री व सहायता उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं पालनहार योजना के अंतर्गत लगभग 5 लाख बच्चों को 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार पहली वर्षगांठ पर प्रदेश में 1 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी। साथ ही, राज्य सरकार 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता जारी करेगी। लगभग 45 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरुआत भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा 9000 पटवारियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
Updated on:
6 Nov 2024, 10:01 PM IST
Published on:
6 Nov 2024, 10:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.