जयपुर

Rajasthan Weather: रात का पारा गिरा, जयपुर में 3 साल बाद सबसे सर्द रात, सीकर में बढ़ी ठिठुरन

राजधानी जयपुर में पिछले तीन साल बाद अक्टूबर माह में ​बीती रात सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बने कम वायुदाब क्षेत्र के असर से प्रदेश के द​क्षिण पश्चिमी जिलों में फिर से मौसम ने करवट ली है।

2 min read
Oct 25, 2025
आइएमडी जयपुर, फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कार्तिक मास में अब सर्दी धीमी रफ्तार से बढ़ने लगी है। राजधानी जयपुर में पिछले तीन साल बाद अक्टूबर माह में ​बीती रात सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बने कम वायुदाब क्षेत्र के असर से प्रदेश के द​क्षिण पश्चिमी जिलों में फिर से मौसम ने करवट ली है।

बारां के छबड़ा में हल्की बारिश दर्ज की गई तो शेखावाटी अंचल में रात के तापमान में गिरावट से रात में ठिठुरन वाली सर्दी का असर महसूस होने लगा है। सीकर में आज 13.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा है।

ये भी पढ़ें

अगले 24 घंटों में शुरू होगी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ‘बारिश’, गिरेगी बिजली, IMD ने राजस्थान के 10 जिलों में दिया YELLLOW ALERT

पछुआ हवा के असर से रात में लुढ़का पारा

बंगाल की खाड़ी में कम निम्न वायुदाब क्षेत्र के साथ ही दक्षिण पूर्वी हवाएं तेज रफ्तार से चल रही हैं। ​जिसके कारण हवा में नमी बढ़ने से बारां और आसपास के भागों में शनिवार को हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।

बारां के छबड़ा में शनिवार को 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। दूसरी तरफ पूर्वी पाकिस्तान की तरफ से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने का पूर्वानुमान है जिसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर पश्चिम के कुछ भागों में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

जयपुर में 3 साल बाद बीती रात सर्द

राजधानी जयपुर में बीती रात इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अक्टूबर के महीने में ही पारे में तेजी से हो रही गिरावट से आगामी महीनों में जयपुर समेत कई शहरों में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने 26,27,28 अक्टूबर को कई शहरों में बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।

12 शहरों में सर्दी से बढ़ी ठिठुरन

प्रदेश में रात के तापमान में हो रही गिरावट से सर्दी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। बीती रात प्रदेश के 12 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है। हालांकि अब भी जयपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन में पारा औसत से ज्यादा रहने से रात के तापमान में गिरावट के बाद भी सर्दी की रंगत अभी कम है। फिलहाल सुबह शाम में गुलाबी सर्दी का असर लोगों को महसूस हो रहा है।

बादलों की आवजाही जारी

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा जिले में शनिवार को बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। बादल छाए रहने पर दिन में पारा सामान्य या उससे अधिक दर्ज होने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

जयपुर में बीते 10 साल में दिन व रात का तापमान

वर्षअधिकतम तापमान (°C)तिथिन्यूनतम तापमान (°C)तिथिवर्षा (मि.मी.)तिथि
202438.02.10.202420.716.10.20240.0
202336.606.10.202318.427.10.20231.619.10.2023
202238.011.10.202217.324.10.20220.003.10.2022
202137.010.10.202115.230.10.202128.902.10.2021
202038.17.10.202017.727.10.20200.0
201935.413.10.201911.727.10.201926.004.10.2019
201837.315.10.201817.429.10.20180.024.10.2018
201739.215.10.201717.530.10.20170.224.10.2017
201637.06.10.201613.929.10.20160.0
201539.64.10.201512.629.10.201521.726.10.2015
सर्वकालिक रिकॉर्ड40.0 (4.10.1899)11.1 (30.10.1934)114.3 मि.मी. (14.10.1924)
Updated on:
25 Oct 2025 04:25 pm
Published on:
25 Oct 2025 02:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर