जयपुर

बेटी के बालिग होने में 3 माह थे कम, अक्षय तृतीया पर पुलिस ने रुकवाई शादी तो पिता को आया हार्ट अटैक

अक्षय तृतीया पर दो लड़कियों के बाल विवाह की सूचना पर पहुंचा प्रशासन, नाबालिग बेटी की रुकवाई शादी तो पिता को आया हार्ट अटैक।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 12:17 PM IST
 Police stops Minor daughters Marriage on Akshay Tritiya in Rajasthan Father came to Heart Attack

जयपुर/अलवर। अक्षय तृतीया को विवाह के लिए शुभ माना जाता है। पुरानी मान्यताओं व परम्पराओं से जुड़ा यह उत्सव देश भर में कल धूमधाम के साथ मनाया गया। विवाहों के नजरिये से इसे अबूझ सावा माना जाता है, लेकिन इस अनूठी परम्परा के साथ ही एक परंपरागत और गंभीर समस्या बाल विवाह का चलन भी वर्षों से चला आ रहा है। जो देश और राज्य में एक सामाजिक कुरीति भी है। दुनिया आज तकनीक की नई ऊंचाइयां छू रही है। इसके बावजूद देश, विशेषकर बिहार के बाद राजस्थान बाल विवाहों के मामले में दूसरे स्थान पर है। बाल विवाह रोकने के लिए अब तो कानून भी सख्त बना दिए गए हैं।


आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के मौके पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। राजस्थान के अलवर में बाल विवाह का ऐसा ही एक मामला सामना आया लेकिन पुलिस की सजगता से दो नाबालिग लड़कियों का विवाह रोक दिया गया। हालांकि पुलिस की यह पहल किसी की जिंदगी पर भारी पड़ गई। जैसे ही पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों का विवाह रुकवाया तो उनके पिता को हार्ट अटैक आ गया। उसे सरकारी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज के लिए निजी अस्पताल और हालत गंभीर होने पर वहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस व प्रशासन ने बुधवार को २ नाबालिग लड़कियों का विवाह रुकवाया तो उनके पिता को हार्ट अटैक आ गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें बड़ी लड़की की उम्र शैक्षणिक रिकार्ड में 17 वर्ष 9 माह और छोटी की 16 वर्ष पाई गई। हालांकि कार्ड पर बड़ी बेटी का नाम ही लिखा गया था लेकिन परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि एक नहीं दो लड़कियों के फेरे आखातीज की शाम को ही होने थे। दोनों बहनों की शादी खेतड़ी निवासी सगे भाइयों से होनी थी।


तहसीलदार हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि दो नाबालिगों के विवाह की सूचना पर नासरपुर गांव में रामवतार नायक के घर पहुंचे। यहां नाबालिग की शादी खेतड़ी के गांव हरड़िया निवासी विक्की पुत्री लालचंद नायक के साथ होने का कार्ड मिला। शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड की जांच में पता चला कि बड़ी लड़की की उम्र 17 साल 9 माह और छोटी की 16 साल है। गौरतलब है कि पुलिस व प्रशासन की टीम सुबह करीब 10 बजे रामवतार के घर पहुंची तो महिलाएं गीत गा रही थी। डीजे लगा था और हलवाई के यहां खाना बनाने का काम चल रहा था। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। अचानक पुलिस व प्रशासन का लवाजमा देख वहां खलबली मच गई और बेटी की शादी रुकवाने आए होने की बात सुन रामवतार को सदमा लगा और वह गिर पड़ा। वहीं शादी योग्य उम्र नहीं होने से अधिकारियों ने टैंट, हलवाई और डीजे आदि हटवा परिजनों को पाबंद किया।


वहीं इस पूरे मामले में नाबालिगों के बड़े भाई विष्णु ने बताया कि उनके माता व पिता दोनों ही अनपढ़ हैं। पिता रामवतार दिहाड़ी मजदूरी पर रंग-पेंट का काम करता है। वे चार भाई बहन हैं। पिता ने स्कूल में एडमिशन कराया तो चारों की उम्र किसी के कहने से एक साल कम करवा के लिखवा दी। जबकि बहनों का जन्म 1998 व 1999 का था। गौरतलब है कि यह सारा मामला अलवर जिले में बहरोड़ इलाके के गांव नासरपुर का है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना