पुलिस के अनुसार मूर्तिकला कॉलोनी गोपालपुरा निवासी मूर्तिकार राकेश की आठ वर्षीय बेटी अनिता आज सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से दूध लेने जा रही थी इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और एक स्कूल का पता पूछा। इसके बाद युवक स्कूल तक ले जाने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद युवक ने बालिका की गर्दन पर नुकीली वस्तु लगा दी। इस पर बालिका चिल्लाने लगी। बालिका के चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा होने लगे । बदमाश ने बालिका का घर तक पीछा भी किया, लेकिन गेट के बाहर पिता काे देखकर बालिका राेने लगी ताे बदमाश भाग निकला।