जयपुर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका देने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर ने लिया ऐसा फैसला

Lawrence Bishnoi: जयपुर जेल से पंजाब भेजे जाने के बाद मार्च 2023 में एक न्यूज चैनल पर गैंगस्टर लॉरेंस का साक्षात्कार प्रसारित हुआ था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2024, 7:56 AM IST
lawrence bishnoi

Lawrence Bishnoi: राजधानी की सेंट्रल जेल में कैद के समय लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू देने के मामले में अभी तफ्तीश में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मुंबई में बाबा सिद्दिकी की हत्या के मामले में लॉरेंस का नाम चर्चा में आने के बाद शहर पुलिस सक्रिय हो गई है।

इंटरव्यू को लेकर गत माह दर्ज हुए मामले की तफ्तीश अब एसआइटी करेगी। पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में निर्णय लिया है। लॉरेंस जी €क्लब पर फायरिंग के मामले में जयपुर पुलिस की कस्टडी व जेल में रहा था। जयपुर जेल से पंजाब भेजे जाने के बाद मार्च 2023 में एक न्यूज चैनल पर गैंगस्टर लॉरेंस का साक्षात्कार प्रसारित हुआ था। पड़ताल के बाद पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि लॉरेंस ने एक ऐप के माध्यम से यह साक्षात्कार जयपुर सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान दिया था। यह तथ्य आने के बाद जयपुर में मामला दर्ज किया गया था। अब एसआइटी मामले की पड़ताल करेगी।

गौरतलब है कि श्रीगंगानगर जिले के ‘चक तीन ई छोटी’ में किन्नू व्यापारी श्योकत अली के घर पर फायरिंग की वारदात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी रोहित गोदारा गैंग ने सुपारी देकर कराई थी। इस गैंग के एक शूटर को बकायदा किन्नू व्यापारी के घर पर एक बाइक सवार युवक के साथ भेजा गया था। इस बाइक सवार की पहचान मिर्जेवाला गांव निवासी आमीर खां पुत्र मुन्ना खां हुई थी। 24 वर्षीय इस युवक को रोहित गोदारा की गैंग ने संपर्क किया और उसे पचास हजार रुपए देने की बात कही। वह उसी समय शूटर को लाने और वापस छोड़ने पर सहमत हो गया।

Updated on:
17 Oct 2024, 7:56 AM IST
Published on: