जयपुर

Rajasthan November 2026 Holidays: राजस्थान में बैंक, सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, देखें

November 2026 Holidays List: नवंबर 2026 में राजस्थान के स्कूल, सरकारी दफ्तर और बैंक कई दिन बंद रहेंगे। जानिए दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 2:42 PM IST
Rajasthan Holidays November 2026
Ai Generated Image

जयपुर. नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही त्योहारों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान में स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कई दिन छुट्टी रहेगी। खास बात यह है कि स्कूलों में दिवाली के मौके पर लगातार 12 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अगर आपको भी बैंक या किसी सरकारी दफ्तर में काम है या आप बच्चों की छुट्टियों के हिसाब से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां देखिए नवंबर में कब-कब छुट्टी रहेगी।

राजस्थान के स्कूलों में नवंबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में नवंबर में दिवाली के मौके पर 12 दिन की छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग 2026-27 के अनुसार, ये छुट्टियां 4 नवंबर से 15 नवंबर तक रहेंगी। इसके अलावा रविवार और गुरु नानक जयंती पर भी स्कूल बंद रहेंगे। नवंबर में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट -

तारीखछुट्टी का कारण
1 नवंबररविवार
4 से 15 नवंबरदिवाली अवकाश
22 नवंबररविवार
24 नवंबरगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबररविवार

सरकारी दफ्तरों में कब-कब रहेगी छुट्टी?

नवंबर 2026 में राजस्थान के सरकारी दफ्तरों में त्योहारों और रविवार के चलते कई दिन छुट्टी रहेगी। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती पर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा हर रविवार को भी छुट्टी रहेगी।

तारीखछुट्टी का कारण
1 नवंबररविवार
8 नवंबरदिवाली और रविवार
9 नवंबरगोवर्धन पूजा
11 नवंबरभाई दूज
15 नवंबररविवार
22 नवंबररविवार
24 नवंबरगुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबररविवार

बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट

राजस्थान के बैंकों में त्योहारों और शनिवार-रविवार के कारण कई दिन कामकाज बंद रहेगा। नवंबर में बैंकों में कुल 10 दिन की छुट्टी रहने वाली है।

तारीखछुट्टी का कारण
1 नवंबररविवार
8 नवंबररविवार और दिवाली
9 नवंबरगोवर्धन पूजा
11 नवंबरभाई दूज
14 नवंबरदूसरा शनिवार
15 नवंबररविवार
22 नवंबररविवार
24 नवंबरगुरु नानक जयंती
28 नवंबरचौथा शनिवार
29 नवंबररविवार
Updated on:
31 Oct 2026, 2:42 PM IST
Published on: