जयपुर

Rajasthan: सांसद-विधायक अब कागज नहीं ऑनलाइन देंगे अनुशंसा, विकास कार्यों की स्वीकृति में आएगी पारदर्शिता

राजस्थान में विधायकों और सांसदों को विकास कार्यों की अनुशंसा के लिए डिजिटल प्रणाली का उपयोग करना होगा।

less than 1 minute read
May 16, 2025
राजस्थान विधानसभा

Rajasthan Politics: विधायकों और सांसदों से उनके मद से जुड़े सभी कार्य कराने की अनुशंसा अब उनसे कागज पर नहीं ली जाएंगी। जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की अनुशंसा के लिए डिजिटल प्रणाली का उपयोग करना होगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए ई-वर्क मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की है। विधायक अब मोबाइल पर ही देख सकेंगे कि उन्होंने जिन कार्यों की अनुशंसा की है, उनकी वित्तीय स्वीकृति, भौतिक प्रगति, आवंटित-स्वीकृत राशि क्या है।

इसी तरह संबंधित विभागों के अधिकारी भी इन कार्यों का निरीक्षण, प्रगति रिपोर्ट ऐप से देख सकेंगे। विभागीय योजनाओं के तहत किए जाने वाले कार्यों की प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति भी अब ‘ई-वर्क’ पोर्टल के माध्यम से ई-साइन से ऑनलाइन ही दी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय के पीछे सरकार की मंशा है कि विधायक मद के बजट में होने वाली अनियमितताओं, गड़बड़ियों और बंदरबांट पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही होगी। यह नई व्यवस्था एक अप्रेल से प्रभावी कर दी गई है, लेकिन बजट के अभाव के कारण अब तक किसी विधायक की ओर से इस प्रणाली का विधिवत उपयोग शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टरों को नई प्रक्रिया से अनुशंसा लेने के निर्देश जारी किए हैं।

Published on:
16 May 2025 06:52 am
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

Indian Economy: गरुड़ पर सवार भारत की वैश्विक आर्थिक उड़ान का संकेत

Budget 2026: राजस्थान के इन जिलों में बनेंगे 2700 करोड़ से स्मार्ट हाइवे, हादसों को रोकने के लिए बनाया तगड़ा प्लान

अगली खबर