जयपुर

अलर्ट के बाद रेलवे स्टेशनों की बढ़ाई सुरक्षा, यात्रियों की वीडियोग्राफी, सामान जांचा

इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अलर्ट जारी करने के बाद राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 11:57 AM IST
 terrorism
Terrorist

जयपुर। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अलर्ट जारी करने के बाद राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। यात्रियों के सामान की तलाशी लेकर वीडियोग्राफी की जा रही है।

फरीदकोट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की आतंकियों की धमकी के बाद आईबी ने एहतियातन सभी जगह के लिए अलर्ट जारी किया है। जयपुर जंक्शन, गांधी नगर व दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बलकर्मियों ने बुधवार को यात्रियों के लगेज की भी जांच की।

लश्कर की कई शहरों में बमा धमाके की धमकी
लश्कर-ए-तैयबा ने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में धमाके की चेतावनी दी गई है, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन को अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिमी यूपी के भी कई शहरों के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी के मद्देनजर आईबी ने पूरे देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी किया है, जिससे गाजियाबाद के रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्टेशन पर सभी आने-जाने वाले लोगों का सामान चेक किया जा रहा है और वहां पर दिखाई देने वाले हर एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

ट्रेनों में भी रेलवे पुलिस बल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसके अलावा यात्रियों से कहा जा रहा है कि यदि कोई शख्स आपको अजनबी या संदिग्ध लगता है या कोई संदिग्ध सामान दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रभाव से दें ताकि किसी भी अनहोनी को होने से रोका जा सके।

बताया जा रहा है कि धमकी लश्कर के एरिया कमांडर अबू शेख के नाम से दी गई है, जिसमें 6 से 10 जून के बीच गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा वाराणसी सहित कुल 14 रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

Published on: