
Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस में खुशी की लहर ला दी है। कांग्रेस के कई पूर्व नेताओं के परिजनों ने चुनाव में अपना हाथ आजमाया था। इसके परिणाम अब सामने आने लगें हैं। ऐसे मेें कहीं पूर्व मंत्री की बेटी और पत्नी ने जीत दर्ज की तो कहीं विधायक की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। जिला परिषद चुनाव में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी, विधायक डीसी बैरवा की पत्नी और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी सहित कई नेताओं के परिजन जीते हैं। वहीं, विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया की पत्नी चुनाव हार गई। पंचायत समिति चुनाव में भी कई नेताओं के परिवारों ने जीत हासिल की है।
इसके उलट चूरू में विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया की पत्नी कनक बुढ़ानिया वार्ड 38 से चुनाव हार गई। यहां भाजपा के नरेश सहारण ने जीत हासिल की।
राजस्थान के 41 मे से 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना जारी है। बचे हुए चार जिलों कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर के चुनाव परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। आज कुल 419 पंचायत समितियों और 37 जिला परिषदों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।
जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस 37 में से 25 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा को 8 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने 419 में से 236 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 51 पंचायत समितियों में अन्य दलों के उम्मीदवारों को बढ़त मिली।