
Rajasthan Panchayat Result : जयपुर. गांवों को विकास की दौड से अलग-थलग मानने की भूल मत कीजिए। देश में महिलाओं को बराबरी में लाने व युवाओं की सत्ता में भागीदारी बढ़ाने की बातें वर्षों से हो रही है, लेकिन जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में ग्रामीणों ने 54 फीसदी से अधिक पद महिलाओं को सौंप दिए। इन चुनावों में 598 युवाओं ने सांसद-विधायक बनने की न्यूनतम आयु 25 साल से पहले ही राजनीति में एंट्री कर संसद विधानसभा में होने वाली युवा सोच को आगे बढ़ाने की चर्चाओं को धरातल पर उतार दिया। इनके अलावा 178 पंचायत प्रतिनिधि ऐसे हैं, जो प्रोफेशनल कोर्स कर गांवों की राजनीति में उतरे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को पंचायत समितियों के 7520 सदस्यों व जिला परिषदों के 1271 सदस्यों के नतीजे घोषित किए गए। इन चुनावों में कई चौकाने वाले परिणाम सामने आए हैं, अब इन सदस्यों को 25 नवम्बर को 37 जिला परिषदों के प्रमुखों व 27 नवम्बर को 419 पंचायत समितियों के प्रधानों का चुनाव करना है। 26 नवम्बर को उप प्रमुख व 28 नवम्बर को उप प्रधान का चुनाव भी होगा।
21 वर्ष की आयु में एंट्री
1- आशा डामोर, कांग्रेस, उदयपुर
2- उर्मिला कंवर तंवर, कांग्रेस, बालोतरा
3- गरिमा सिंह, कांग्रेस, डीडवाना कुचामन
4- दुर्गा कुमारी, भाजपा, सिरोही
5- दिलीप कटारा, कांग्रेस, बांसवाड़ा
6- शीला कुमारी, कांग्रेस, बांसवाड़ा
7- शकुंतला, कांग्रेस, बांसवाड़ा
8- फिल्मा मीना, कांग्रेस, सवाई माधोपुर
9- वर्षा झाला, भाजपा, झालावाड़
10- संतोष कुमारी, कांग्रेस, जैसलमेर
80 वर्ष की उम्र में सक्रिय
रतनाराम, भाजपा, जैसलमेर
शिक्षा की स्थिति
शिक्षा - संख्या
निरक्षर - 260
प्राथमिक कक्षा - 30
बारहवीं तक - 381
स्नातक - 280
स्नातकोत्तर - 154
प्रोफेशनल - 54
अन्य - 7 (प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों के अनुसार)।
आयु अनुसार प्रतिनिधि
आयु वर्ग - संख्या
21 - 10
22-25 - 70
26-30 - 157
31-40 - 432
41-50 - 286
51-60 - 182
61-70 - 116
71-80 - 18
कुल प्रत्याशी - 1271
महिला - 687
लॉटरी से हुई जीत : भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा पंचायत समिति के वार्ड-10 से कांग्रेस की गायत्री, सीकर जिले की फतेहपुर पंचायत समिति के वार्ड-4 से कांग्रेस की सरिता कंवर, सीकर जिले की नेछवा पंचायत समिति के वार्ड-3 से कांग्रेस की यासमीन बानो को लॉटरी से विजेता घोषित किया।
सबसे बड़ी जीत : अजमेर पंचायत समिति के वार्ड-12 से कांग्रेस के रशीद खान ने भाजपा के चांद को 3861 मतों से हराया।
76 प्रतिनिधि 21 वर्ष की आयु में चुने गए।
जोधपुर जिले की धवा पंचायत समिति के वार्ड-9 से जीते आरएलपी के हप्पी की आयु 84 वर्ष।
शिक्षा की स्थिति
शिक्षा - संख्या
निरक्षर - 2355
प्राथमिक कक्षा - 276
बारहवीं तक - 2520
स्नातक - 1138
स्नातकोत्तर - 489
प्रोफेशनल - 124
अन्य 19 (प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों के अनुसार)।
आयु वर्ग - संख्या
21-76
22-25 - 442
26-30 - 1043
31-40 - 2677
41-50 - 1620
51-60 - 967
61-70 - 580
71-80 - 111
80 से ऊपर- 4
कुल सदस्य - 7620
महिलाएं - 4161।