जयपुर

Rajasthan Paper Leak Case: समर्पण के लिए रखी शर्त ठुकराई, सरगना सुरेश ढाका पर ऐसे नकेल कसेगी SOG

पेपर लीक मामले में फरार प्रदीप खींचड़, जोगेन्द्र उर्फ जोगा उर्फ बंटी, सुरेश बिश्नोई व नेतराम कलबी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।
less than 1 minute read
Jul 11, 2024
Suresh Dhaka

Paper Leak Case जयपुर. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) पेपर लीक से संबंधित वांटेड सुरेश ढाका के खिलाफ भगौड़ा घोषित करने का मामला दर्ज करेगी। एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश ढाका के गांव गंगासरा (सांचौर) में उसकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

उदयपुर न्यायालय में एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने विशेष लोक अभियोजक भंवर सिंह चौहान के जरिये एक और मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया है। इस संबंध में 18 जुलाई को सुनवाई है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले में फरार प्रदीप खींचड़, जोगेन्द्र उर्फ जोगा उर्फ बंटी, सुरेश बिश्नोई व नेतराम कलबी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

आरोपी सुरेश ढाका के खिलाफ भी सुखेर थाने में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। हाल ही में सुरेश ढाका ने एसओजी तक समर्पण करने का संदेश भिजवाया था और साथ में कुछ शर्ते रखी थीं। एसओजी ने उसकी शर्तों को ठुकरा दिया था और उसे तलाश कर गिरफ्तार करने की बात कही थी।

यहां दो गिरफ्तार

सीएचओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अनुसंधान अधिकारी मनराज मीणा ने प्रागपुरा (पावटा) निवासी रमेश कुमार जाट उर्फ गजराज व मनोज कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 15 जुलाई तक रिमांड पर सौंपा है। आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
11 Jul 2024 07:34 am
Published on:
11 Jul 2024 07:34 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत