जयपुर

उत्तराखंड में राजस्थान के यात्रियों की बस पलटी, बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे

उत्तराखंड में गुरुवार को राजस्थान के यात्रियों की बस ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Jun 15, 2023
photo_2023-06-15_19-06-51.jpg
,,,,

जयपुर। उत्तराखंड में गुरुवार को राजस्थान के यात्रियों की बस ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई है। बस में सवार 30 यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, हादसा धारी देवी के पास चमधार में हुआ। सभी यात्री जयपुर समेत राजस्थान के अन्य शहरों के बताए जा रहे हैं।

बड़ा हादसा टला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह बदरी विशाल के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस चमधार में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 यात्री घायल हो गए। घायल 15 लोगों में से एक गंभीर बताया जा रहा है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

ये बताया जा रहा हादसे का कारण
घायलों को श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर बस को बहुत तेज स्पीड से चला रहा था, जिससे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Published on:
15 Jun 2023 07:10 pm