21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
फिल्मी स्टाइल में बस पर हमला, सवारियों को बचाने के लिए चालक थाने में ले गया बस, CCTV में दिखी घटना
Play video

फिल्मी स्टाइल में बस पर हमला, सवारियों को बचाने के लिए चालक थाने में ले गया बस, CCTV में दिखी घटना

विराटनगर बस स्टैण्ड पर मची अफरा-तफरी
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Jun 15, 2023

विराटनगर (जयपुर)। विराटनगर बस स्टैण्ड पर गुरुवार सुबह कार में सवार बदमाशों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई घटना से बस स्टैण्ड व बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह करीब सुबह 10 बजे अलवर की तरफ से लोक परिवहन बस बस विराटनगर स्टैण्ड पर आकर रूकी। इसके कुछ देर बाद कार में सवार लाठी सरियों से लैस होकर आए करीब आधा दर्जन से बदमाशों ने आते ही बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे बस स्टैण्ड पर अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को भगाकर विराटनगर पुलिस थाने में ले जाकर खड़ी कर दी। जिससे बस सवार यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की घटना होने से बच गई। घटना में बस के खिड़कियों पर लगे कांच क्षतिग्रस्त हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद….
सूचना पर थानाप्रभारी रामसिंह यादव मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बस स्टैण्ड पर लगे सीसीटीवी कैमरा में फुटेज चेक किए। घटना बस स्टैण्ड पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।