जयपुर

प्रोपेक्स 4.0: हर ग्राहक को मिलेगा मनपसंद घर, मिलेंगे विशेष ऑफर-डिस्काउंट

-एक ही परिसर में जुटेंगे रियल एस्टेट के बड़े नाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2023, 3:04 PM IST
प्रोपेक्स 4.0: हर ग्राहक को मिलेगा मनपसंद घर, मिलेंगे विशेष ऑफर-डिस्काउंट
प्रोपेक्स 4.0: हर ग्राहक को मिलेगा मनपसंद घर, मिलेंगे विशेष ऑफर-डिस्काउंट

जयपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रदेश का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 4.0 का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। एक ही परिसर में प्रदेश भर के नामचीन बिल्डर्स और डवलपर्स जुटेंगे। त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों के लिए यहां आकर सपनों का घर चुनने का मौका मिलेगा। ग्राहकों के लिए यहां बिल्डर्स और डवलपर्स की ओर से बुकिंग पर आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। पत्रिका के इस प्रोपेक्स को क्रेडाई राजस्थान ने समर्थन किया है। प्रोपेक्स की अधिक जानकारी के लिए 9828473938, 9928015903 पर सम्पर्क करें।

हर प्रोजेक्ट की मिलेगी जानकारी

-जगतपुरा, टोंक रोड, अजमेर रोड, मानसरोवर विस्तार, वैशाली नगर विस्तार से लेकर शहर के बीचोंबीच बापू बाजार, सी-स्कीम से लेकर बनीपार्क में चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिल सकेगी।

-प्रोपेक्स की खास बात यह होगी कि यदि ग्राहक को किसी प्रोजेक्ट में रुचि है तो मौके पर जाकर देख भी सकेगा।

सभी को मिलेंगे विकल्प

-शहर के बाहरी क्षेत्र में कम बजट के टू और थ्री बीएचके फ्लैट मिलेंगे।

-शहर के बीचोंबीच थ्री और फोर बीएचके से लेकर विला की जानकारी भी ले सकेंगे।

-अपनी पसंदीदा लोकेशन के हिसाब से ग्राहक प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे।

-निवेश के हिसाब से भी ग्राहकों को प्रोपेक्स में कई विकल्प मिलेंगे।

हाल ही हुआ है पोस्‍टर का विमोचन

प्रोपेक्‍स के पोस्‍टर का विमोचन बीते दिनों में ही हुआ है। इसमें बड़े बिल्‍डर्स और डवलपर्स शामिल हुए थे। इस दौरान हुए टॉक शाेे में रियल एस्‍टेट में आ रही दिक्‍कतों पर भी चर्चा हुई थी। टॉक में नगरीय विकास विभाग और जेडीए के अधिकारियों ने समाधान की भी बात कही थी।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

राजस्थान में 11वीं पास बना MBBS डॉक्टर, वार्ड बॉय से की शुरुआत, फर्जी डिग्री के दम पर देश के बड़े अस्पतालों का बना चिकित्सक

Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी