जयपुर

आपकी आवाज बनेगी खबर की ताकत: सड़क पर गड्ढा हो, सफाई व्यवस्था बेपटरी हो, सरकारी दफ्तर में काम अटका हो, हर आवाज होगी बुलंद

आपके शहर जयपुर की सड़क, सफाई, पानी-बिजली, ट्रैफिक, सरकारी दफ्तर या अस्पताल से जुड़ी समस्या अब खबर बन सकती है। फोटो, वीडियो या जरूरी जानकारी भेजकर आप अपने इलाके की आवाज बुलंद कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Aug 21, 2026
rajasthan patrika public paper
पब्लिक का पन्ना और QR कोड (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Patrika Public Page: आपके शहर जयपुर में कुछ ऐसा हो रहा है, जो सबके सामने आना चाहिए? अब चुप रहने की जरूरत नहीं। आपकी बात, आपका सवाल और आपके आस-पास की समस्या खबर की ताकत बनेगी। सड़क पर गड्ढा हो, सफाई व्यवस्था बेपटरी हो, सरकारी दफ्तर में काम अटका हो या अस्पताल में सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हों… आप हमें बताइए। स्कूल-कॉलेज से जुड़ी समस्या, बाजार की अव्यवस्था, ट्रैफिक जाम, पानी-बिजली की परेशानी या किसी अच्छे बदलाव की कहानी भी हम तक पहुंचाइए।

आपकी एक सूचना कई लोगों की आवाज बन सकती है। आपका फोटो, वीडियो या जरूरी दस्तावेज किसी समस्या को सामने लाने में मदद कर सकता है। हम आपकी बात को सिर्फ प्रकाशित करने तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि जिम्मेदार विभाग और संबंधित लोगों तक भी पहुंचाएंगे। हर सप्ताह राजस्थान पत्रिका में पब्लिक का पन्ना आपकी बात के नाम होगा।

क्यूआर कोड स्कैन करें और आज ही भेजें

QR कोड की फोटो: पत्रिका

अपने शहर, अपने मोहल्ले और अपने आसपास की आवाज बनिए। QR कोड स्कैन करें और अपनी बात हमें भेजें।

आपकी आवाज, आपके शहर की ताकत।

Updated on:
21 Aug 2026 11:12 am
Published on:
21 Aug 2026 11:10 am