21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमने कुछ नहीं किया, CJP वालों ने खुद तोड़ी कारें’, जयपुर में मारपीट के आरोपों पर ग्रामीणों का बड़ा बयान

Jaipur CJP Workers Attack Update: जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी स्कूल विवाद में नया मोड़ आया है। सीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट और पथराव के लगाए गए आरोपों को ग्रामीणों ने खारिज कर दिया है। ग्रामीणों का दावा है कि कोई हिंसा नहीं हुई और कार्यकर्ताओं ने खुद अपनी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आरोप लगाए।
2 min read
Google source verification
Jaipur CJP Workers Attack

Jaipur CJP Workers Attack (Photo-ANI)

Jaipur CJP Workers Attack Update: जयपुर। राजधानी जयपुर के सांगानेर स्थित रामपुरा-कंवरपुरा के सरकारी स्कूल में जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। सीजेपी नेताओं द्वारा लगाए गए मारपीट और पथराव के आरोपों को ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कोई हिंसा नहीं की, बल्कि कार्यकर्ताओं ने खुद अपनी गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर अनर्गल आरोप लगाए हैं।

'हमने कोई मारपीट नहीं की'

मामले को लेकर स्थानीय निवासी जुगल किशोर शर्मा ने सीजेपी के आरोपों पर कहा कि हमने किसी पर हमला नहीं किया। सीजेपी के लोग अपने साथ 200 से 250 लोगों को लेकर आए थे। हमने उनसे बिल्कुल शांति से बात की, लेकिन उन्होंने खुद ही अपनी गाड़ियों के कांच फोड़ लिए। वे कह रहे हैं कि वे स्कूल की मरम्मत कराने आए थे, लेकिन हमारे स्कूल का काम स्थानीय विधायक कराएंगे। इसके लिए 12 लाख रुपए का बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। हमने विरोध सिर्फ इसलिए किया क्योंकि हम गांव के स्कूल में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल को यहां नहीं आने देंगे। इस पूरे घटनाक्रम से मेरी पत्नी इतनी डर गई हैं कि घर से बाहर तक नहीं निकल रही है।

'स्कूल तोड़ने का प्रयास कर रहे थे'

वहीं, गांव की महिला अनु शर्मा ने बताया कि सीजेपी कार्यकर्ता स्कूल भवन को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आए थे। उन्होंने कहा कि हम सबने उनका विरोध इसलिए किया क्योंकि वे इस स्कूल को गिराने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। यहां रोजाना 20-25 बच्चे पढ़ने आते हैं, स्कूल टूट गया तो वे कहां जाएंगे? जब बजट पास हो चुका है तो बाहरी लोगों को यहां हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। वहां सिर्फ तीखी बहस हुई थी, कोई मारपीट या हमला नहीं हुआ।

आशुतोष रांका बोले-48 घंटे में शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

वहीं, घटना के बाद सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि आज का दिन राजस्थान के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला दिन है। मैं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से कहना चाहता हूं कि आपके पास सिर्फ 48 घंटे का वक्त है। इन असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और स्कूल निरीक्षण से जुड़े जनविरोधी आदेश को वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीजेपी पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन छेड़ेगी।