जयपुर

Rajasthan Pension Scheme: घर-घर सत्यापन अभियान से तेजी, 20 दिन में 7 लाख पेंशनर्स का रिकॉर्ड

Social security pension: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल। ओटीपी और ऑनलाइन सिस्टम से होगा शत-प्रतिशत सत्यापन।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
representative picture (patrika)

Pension verification drive: जयपुर. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान का सकारात्मक असर दिखने लगा है। घर-घर पहुंचकर किए जा रहे भौतिक सत्यापन के तहत महज 20 दिनों में 7 लाख से अधिक पेंशनर्स का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इससे फर्जी लाभार्थियों की पहचान और पात्र लोगों तक समय पर पेंशन पहुंचाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को अभियान मोड में सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद फील्ड कार्मिकों ने घर-घर जाकर पेंशनर्स से संपर्क कर दस्तावेजों की जांच शुरू की। विभाग ने यह अभियान 17 जनवरी से शुरू किया था, उस समय करीब 19 लाख पेंशनर्स का सत्यापन लंबित था। अब यह संख्या घटकर 12.80 लाख रह गई है।

जिन लाभार्थियों का फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से सत्यापन नहीं हो पा रहा है, उनके लिए ओटीपी आधारित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके अलावा पेंशनर्स घर बैठे ऑनलाइन वार्षिक सत्यापन भी कर सकते हैं। प्रदेश में करीब 91 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं, जिनके लिए यह अभियान राहत और सुविधा दोनों लेकर आया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Tourism: जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए मिलेगा एक और नया रोमांच, जल्द शुरू होगी यहां बोटिंग

ये भी पढ़ें

Good News: लो आ गई खुशखबरी, राजस्थान में आज से शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद, जानें कितना है समर्थन मूल्य

Updated on:
12 Feb 2026 10:31 am
Published on:
12 Feb 2026 10:30 am
Also Read
View All

अगली खबर