जयपुर

Petrol Price : राजस्थान में पेट्रोल हरियाणा, गुजरात और यूपी से महंगा, जानें क्या है रेट

Petrol Price : वर्तमान में राजस्थान में पेट्रोल की दरें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात से ज्यादा हैं, वहीं मध्यप्रदेश से कम हैं। जानें क्या है रेट।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Petrol Price : राजस्थान सरकार ने कांग्रेसी विधायक श्रवण कुमार के प्रश्न पर लिखित जवाब दिया है कि वर्तमान में राजस्थान में पेट्रोल की दरें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात से ज्यादा हैं, वहीं मध्यप्रदेश से कम हैं। डीजल की कीमतें हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ज्यादा है, जबकि गुजरात-मध्यप्रदेश से कम हैं।

पेट्रोल और डीजल की दरें पड़ोसी राज्यों के बराबर लाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के स्तर पर विचाराधीन नहीं है। पेट्रोल की दरों में उत्तर प्रदेश के मुकाबले राजस्थान में दस रुपए से ज्यादा का अंतर है।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: जानिए कौन हैं साध्वी प्रेम बाईसा, जिनकी डेथ बन गई मिस्ट्री

राज्य में पेट्रोल और डीजल की कितनी दरें

राज्य- पेट्रोल दरें- डीजल दरें
राजस्थान- 104.72 रुपए- 90.21 रुपए
गुजरात- 94.84 रुपए- 90.51 रुपए
हरियाणा- 95.99 रुपए- 88.42 रुपए
मध्यप्रदेश- 106.52 रुपए- 91.89 रुपए
उत्तर प्रदेश- 94.68 रुपए- 87.80 रुपए

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Excise Policy : राजस्थान में आबकारी नीति 2025-29 में बड़े बदलाव, अब शराब होगी और महंगी, देर रात तक बेचने की तैयारी

Also Read
View All

अगली खबर