जयपुर

गणतंत्र दिवस 2026 : राजस्थान पुलिस के 17 जांबाज कल जयपुर में होंगे सम्मानित, राज्यपाल पहनाएंगे पदक

गणतंत्र दिवस 2026 : राष्ट्रपति पुलिस पदक से महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी-सीबी सत्येन्द्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

2 min read
Jan 25, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-राजस्थान पुलिस)

जयपुर। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 राजस्थान पुलिस के लिए गौरवपूर्ण अवसर लेकर आ रहा है। प्रदेश के 17 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

यह अलंकरण राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भी पाकिस्तान को नहीं भेजी जाएगी मिठाई, BSF को स्पष्ट निर्देश जारी

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

राष्ट्रपति पुलिस पदक से महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी-सीबी सत्येन्द्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, प्रभावी नेतृत्व और संवेदनशील पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में महानिरीक्षक पुलिस, एटीएस एवं एएनटीएफ विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जोधपुर (हाल सेवानिवृत्त) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी-एसएसबी जोन बीकानेर राम प्रताप विश्नोई तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी विजय सिंह चौधरी शामिल हैं। इन अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील इकाइयों में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।

प्रशिक्षण, प्रशासन और फील्ड में उत्कृष्ट योगदान

पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर के पुलिस निरीक्षक हनवन्त सिंह राजपुरोहित, मेट्रो थाना आयुक्तालय जयपुर के उप निरीक्षक पुरुषोतम लाल शर्मा और सीआईडी-एसएसबी यूनिट राजसमंद की उप निरीक्षक शीला को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी ने प्रशिक्षण, प्रशासनिक और मैदानी कार्यों में उल्लेखनीय दक्षता का परिचय दिया है।

जमीनी स्तर के जांबाजों को भी मिलेगा सम्मान

मैदानी स्तर पर कार्यरत कार्मिकों में सहायक उप निरीक्षक थाना बासनी जोधपुर पूर्व श्याम लाल, सहायक उप निरीक्षक श्रीगंगानगर स्वर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल 125, 6वीं आरएसी धौलपुर राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल 226, आरपीए जयपुर सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल 2351, सीआईडी-एसएसबी जोन श्रीगंगानगर पवन कुमार, कांस्टेबल 653, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर रेवन्ता राम और कांस्टेबल 1127, कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चुरू सुरेश कुमार शर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

शहादत को सलाम: घायल होने के बाद भी 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारे थे शहीद खिलौना सिंह, बेटे ने पिता की शहादत को बनाया संकल्प

Updated on:
25 Jan 2026 06:27 pm
Published on:
25 Jan 2026 06:21 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर