जयपुर

पुलिस कांस्टेबल भर्ती- अगर एेसा नहीं किया ताे नहीं दे पाएंगे परीक्षा, काेर्इ परेशानी हाे ताे इस नंबर पर करें फाेन

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 9:40 AM IST
Rajasthan Police Constable Admit Card,
Rajasthan Police Constable Admit Card,

जयपुर। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। 13,142 पदों पर होने वाले भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक आवेदन आए थे। विभाग की ओर से आवेदनकर्ताओं को ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो अब तक करीब दस लाख परीक्षार्थियों ने डाउनलोड कर लिए हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर पूर्णतया सख्ती बरतने के लिए कमिश्नरेट के मुख्यालय उपायुक्त गौरव श्रीवास्तव ने दिशा निर्देश जारी कर दिए है।

डीसीपी हैडक्वार्टर के अनुसार सरकार के मान्यता प्राप्त एक पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। ओएमआर में उत्तर के लिए नीली और काली स्याही के पारदर्शी बॉलपेन साथ लाना होगा। इसके अलावा कोई भी पेन, पेसिंल ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर तलाशी में निर्धारित के अलावा कुछ भी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के समयावधि में शौचालय जाने पर रोक रहेगी। ओएमआर शीट सौंपने के बाद ही सीट छोड़ पाएंगे।

ये पाबंदियां भी रहेंगी लागू
परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह का कोई सामान लाने पर रोक है। सामान छोडऩे के लिए जिम्मेदारी खुद की होगी। परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थी आधी आस्तीन की टी-शर्ट, शर्ट, सूट, साड़ी, कुर्ता, ब्लाउज, पेंट, स्लीपर और बालों में साधारण रबर बैंड लगाकर आने पर ही प्रवेश मिलेगा। एडमिट कार्ड में दिए गए स्थान पर नवीनतम खुद का रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो चिपकाकर लाना होगा। हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान परीक्षा केंद्र पर देना होगा।

हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी
परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए पुलिस मुख्यालय के हैल्पलाइन नंबर 0294-3057541 पर संपर्क किया जा सकता है।

Updated on:
11 Jul 2018, 9:40 AM IST
Published on: