23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती : परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे ये चीजें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी आधी आस्तीन की शर्ट पहनकर आना होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Jul 2018, 11:18 AM IST

Rajasthan Police Constable Exam

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती : परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे ये चीजें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिन्हें SSO ID के तहत डाउनलोड कर सकते है। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड एसएसओ आईडी से पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आईजी (भर्ती सैल) के मुताबिक अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड www. recruitment2.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर एसएसओ आईडी से लॉगिंग करके डाउनलोड कर सकते हैं।


इन अभ्यर्थियों के नहीं जारी होंगे एडमिट कार्ड
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल बैंड एवं उत्कृष्ट खिलाडी के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है। इस कारण उनके लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती के तहत 13 हजार 142 कांस्टेबल पदों के लिए 14 जून तक आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई 2018 को चार पारियों में आयोजित की जा रही है।

परीक्षार्थियों को मानने होंगे ये नियम
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधी आस्तीन की शर्ट पहनकर आना होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को शौचालय में भी नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी को हवाई चप्पल या स्लीपर पहन कर आना होगा। जूते परीक्षा केन्द्र के बाहर खुलवा लिए जाएगें। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी घडी, पर्स, जडाऊ, पीन, बैज भी नहीं ले जा सकेंगे। महिला अभ्यर्थी बालों में केवल साधारण रबर बैंड लगाकर आएंगी। पुरूष अभ्यर्थियों को किसी भी अभ्यर्थी को पूरी या मुडी हुई आस्तीन की शर्ट पहनकर आने पर परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।


एक से अधिक आवेदनों पर सुनवाई टली
आपको बता दें कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में एक से अधिक आवेदनों को कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में 12 तक सुनवाई टाल दी गई है। यह याचिका राकेश कुमार द्वारा दी गई है जिस पर सुनवाई 12 जुलाई तक के लिए टाल दी गई। इस बारे में अदालत ने राज्य सरकार व डीजीपी को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा है। इस राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि परीक्षा 14 व 15 जुलाई को आयोजित की जा रही है और परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।