जयपुर

Rajasthan Politics: शांति धारीवाल के मर्दों वाले बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी ने किया तीखा पलटवार

Shanti Dhariwal Statement: पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के मर्दों वाले बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 2:24 PM IST
Shanti Dhariwal

Rajasthan News: पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के मर्दों वाले बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने धारीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं की वजह से ही राजस्थान की गलत छवि पेश की जाती है। बता दें कि अलवर में दिवंगत विधायक जुबेर खान को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद शांति धारीवाल ने राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताया। वे पहले भी ऐसा ही बयान दे चुके है।

वनमंत्री संजय शर्मा ने धारीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा में 9 मार्च, 2022 को आपके द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। आज भी आप इस बयान पर कायम हो ये घोर निंदनीय है। कुछ तो शर्म करो धारीवाल जी।

मांडलगढ़ विधायक ने भी बोला तीखा हमला

वहीं, भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से विधायक गोपाल लाल शर्मा ने शांति धारीवाल जैसे नेताओं की वजह से ही राजस्थान की गलत छवि पेश की जाती है। रेप जैसे संगीन अपराधों पर भी उनके ऐसे आपत्तिजनक बयान उनके और कांग्रेस के वास्तविक चेहरे को उजागर करते हैं।

उन्होंने लिखा कि शांति धारीवाल का बयान महिलाओं के प्रति कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को उजागर करता है। ढाई साल पहले के उनके बयान पर कांग्रेस आलाकमान ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था। अब उन्होंने फिर महिलाओं को नीचा दिखाने के लिए दोबारा बयान देकर अपनी मानसिकता जाहिर की है।

कांग्रेस नेता ने दिया था ये बयान

अलवर में दिवंगत विधायक जुबेर खान को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने कहा कि मैं फिर कहता हूं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश (Rajasthan Mardo Ka Pradesh) है। यहां बड़े-बड़े सूरमा पैदा हुए हैं। मर्दों का प्रदेश नहीं कहूं तो और क्या कहूं। भाजपा वाले मुझसे और क्या कहलवाना चाहते हैं। धारीवाल ने प्रदेश सरकार पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह तो भजन कीर्तन करने वाली कंपनी है। इनके पास कोई विज़न नहीं है न ही करने को कुछ बचा है।