जयपुर

Rajasthan Politics : राजस्थान BJP ने जारी की 44 ‘वक्ताओं’ की सूची, जानें किसे-कहां-क्या मिली ज़िम्मेदारी?

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 44 प्रमुख 'वक्ताओं' की सूची जारी की गई है। इस सूची में अनुभवी दिग्गजों और ऊर्जावान युवा चेहरों को शामिल कर सभी जिलों में सामाजिक समरसता का संदेश पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 min read
Apr 12, 2026
Madan Rathore
फोटो- पत्रिका नेटवर्क

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रदेश भर में उत्सव के रूप में मनाने के लिए कमर कस ली है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पार्टी ने 44 वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं की एक विस्तृत सूची जारी की है। ये वक्ता 13 और 14 अप्रैल को राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे और बाबा साहब के जीवन दर्शन व आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

सामाजिक समरसता पर फोकस

भाजपा इस बार अंबेडकर जयंती के माध्यम से 'सामाजिक समरसता' का बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का मानना है कि बाबा साहब के विचार केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। पार्टी ने इस बार वक्ताओं के चयन में अनुभव और जोश का अनूठा संतुलन बनाया है, ताकि समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से अपनी बात पहुँचाई जा सके।

वक्ताओं की विस्तृत सूची: जिलेवार जिम्मेदारी

नीचे दिए गए विवरण में वक्ताओं के नाम, उनके निर्धारित जिले और वर्तमान/पूर्व पद की जानकारी दी गई है:

वक्ताओं की सूची 1
वक्ताओं की सूची 2

अनुभवी और युवा चेहरों का संगम

जारी की गई सूची में पूर्व जिला कलक्टर, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों को जगह दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ खुद बालोतरा में मुख्य वक्ता रहेंगे, वहीं बीकानेर में बलवीर सिंह विश्नोई और जयपुर में निहालचंद मेघवाल जैसे दिग्गज मोर्चा संभालेंगे। पार्टी के इस कदम को आगामी स्थानीय निकायों और सांगठनिक मजबूती के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Updated on:
12 Apr 2026 05:25 pm
Published on:
12 Apr 2026 05:25 pm