जयपुर

Rajasthan Politics : क्या प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे सीपी जोशी…? BJP ने लिया ये बड़ा फैसला

Rajasthan BJP President : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ही राजस्थान में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को बदलने की अटकलें लगने लगी थी। 4 जून के नतीजों में राजस्थान में जो बड़ा सियासी बदलाव हुआ है, उसके बाद बीजेपी की राजस्थान ईकाई में बदलाव की चर्चा जोर पकड़ रही है। अब राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने नया फैसला किया है।
1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2024, 9:41 AM IST
CP Joshi

Rajasthan BJP President : प्रदेश में भाजपा संगठन में होने वाला बदलाव फिलहाल टल सकता है। भाजपा आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी को काम करते रहने को कहा है। संभवत: आगामी छह माह या साल भर तक जोशी ही पद संभालेंगे। संगठन चुनावों के बाद ही संगठन में नए बदलाव होंगे। संगठन चुनाव होने में अभी छह माह से ज्यादा का समय लग सकता है।

चित्तौड़गढ़ से सांसद बने सी पी जोशी को पार्टी ने करीब सवा साल पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल भाजपा के संविधान के अनुसार तीन साल का होता है। ऐसे में जोशी का कार्यकाल अभी खत्म भी नहीं हुआ है। उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

लोकसभा चुनाव में हालांकि, पार्टी अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी, लेकिन सी पी जोशी खुद चुनाव जीत गए। उसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि जोशी की जगह पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में जोशी की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात हुई थी। सूत्रों के अनुसार इन नेताओं ने जोशी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम करते रहने को कहा है।

संगठन और सत्ता के लिहाज से यह साल महत्वपूर्ण

प्रदेश में सत्ता और संगठन के लिहाज से यह साल काफी महत्वपूर्ण है। जुलाई में विधानसभा चलेगी और उसके बाद अक्टूबर-नवम्बर में सरकार व संगठन की पहली अग्नि परीक्षा होगी। पांच विस सीटों पर अक्टूबर या नवम्बर में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में नए चेहरों की जगह पार्टी पुराने चेहरों के भरोसे ही चुनाव करवाएगी, क्योंकि सत्ता में बैठे सभी चेहरे नए हैं।

यह भी पढ़ें :

Updated on:
14 Jun 2024, 9:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप