17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, प्री-मानसून इस तारीख से शुरू, आज इन जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून को लेेकर मौसम विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाला मानसून बंगाल की खाड़ी से आता है। राजस्थान में मानसून और प्री-मानसून के बारे में मौसम विभाग ने ये भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने आज इन जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 14 Jun 2024, 8:25 AM IST

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून को लेेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। कारण है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून अभी कमजोर है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से देश के कई राज्यों में आता है। राजस्थान में आने वाला मानसून बंगाल की खाड़ी से आता है।

मानसून सक्रिय नहीं होने के कारण राजस्थान में जून के आखिरी सप्ताह तक आने की संभावना है। मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राज्य में 20 जून से प्री-मानसून की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इधर, गुरुवार को राज्य के कुछ जिलों में आंधी और बारिश छुटपुट गतिविधियां जारी रही। इससे दिन के तापमान में कमी देखने को मिली तो कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इधर झालावाड़ में मानसून की पहली बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

आखिरकार गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का इंतजार पूरा हो गया। गुरुवार शाम को नगर और आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बरसात से लोगों के चेहरे खिल उठे। बरसात के बाद तापमान में गिरावट आई। जिसके चलते मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने तेज गर्मी से राहत महसूस की। गुरुवार को सुबह से ही लोगों को तेज गर्मी के साथ उमस महसूस हो रही थी जिससे लोग बेचैनी महसूस कर रहे थे। शाम को आसमान में बदल छाने के साथ ही 4.45 बजे से बरसात शुरू हो गई, हालांकि इससे पहले भी दोपहर में हल्की बरसात हुई थी लेकिन बाद में अच्छी बरसात हुई। बरसात के साथ ही हवा में ठंडक आने से तापमान में गिरावट आई। जिससे कई दिनों से प्रचंड गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली।

आज यहां आंधी बारिश का येलो अलर्ट

बारां, कोटा, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनू और चूरू

इन जगहों पर सबसे अधिक तापमान डिग्री सेल्सियस में

भरतपुर : 45

वनस्थली : 44.4

अलवर : 44.8

पिलानी : 45.2

चूरू : 45.

गंगानगर : 46.1

धौलपुर : 45.4

संगरिया : 44.9

करौली : 44.4

यह भी पढ़ें :

राजस्थान में इस दिन से शुरू होगी प्री मानसून की झमाझम बारिश, मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट