जयपुर

Scholarship: राजस्थान के छात्रों के लिए खुशखबरी, स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि बढ़ी

Rajasthan Scholarship 2026: अब नहीं छूटेगा मौका: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन की नई डेडलाइन घोषित। विद्यार्थियों को बड़ा फायदा: सरकार ने छात्रवृत्ति आवेदन के लिए दिया अतिरिक्त समय।

2 min read
May 03, 2026

Post Matric Scholarship Rajasthan: जयपुर. राजस्थान के हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के तहत संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post Matric Scholarship) योजनाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मई 2026 कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी।

यह निर्णय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रह जाए। कई शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों द्वारा समय बढ़ाने की मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें

Metro Expansion: आ गई खुशखबरी, जयपुर में बनेगा 12 किमी कॉरिडोर, 10 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे, जल्द शुरू होगा निर्माण

मंत्री गहलोत ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं जैसे शिक्षण संस्थानों का पंजीयन एवं नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, संस्थानों की मान्यता का अद्यतन तथा पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने का कार्य अभी जारी है। इन सभी प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

विभाग ने विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे नई निर्धारित समय सीमा 31 मई 2026 तक सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। साथ ही, आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in और www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship पर उपलब्ध है।

इस फैसले से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है और अब वे बिना जल्दबाजी के अपने आवेदन सही तरीके से पूरा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Lottery: राजस्थान में 5500 प्लॉट्स के लिए आवेदन शुरू, 14 मई तक आवेदन और 19 मई को होगी ई-लॉटरी
Published on:
03 May 2026 02:45 pm
Also Read
View All