जयपुर

VIDEO: रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों ने अब बना लिया ये ‘खतरनाक’ एक्शन प्लान, और बढ़ेंगी मुसीबतें

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 11:55 AM IST
rajasthan roadways strike

जयपुर।

रोडवेज बसों के चक्कों को थमे दस दिन से भी ज़्यादा का वक्त हो रहा है। लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक सुलह को लेकर कोई पहल नहीं हुई है। ऐसे में अब रोडवेज कर्मियों ने आगे की रणनीति में बदलाव की तैयारी कर ली है।

अब तक प्रदेश में अन्य राज्यों की रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है लेकिन यदि राजस्थान रोडवेज की हड़ताल पर जल्द कोई निर्णय नहीं हुआ तो रोडवेज का सयुंक्त मोर्चा अन्य राज्यों की परिवहन बसों का संचालन ठप कर सकता है। सयुंक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने अन्य राज्यों की रोडवेज यूनियनों से संपर्क साधा है।

अभी यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड रोडवेज का हो रहा है संचालन
सयुंक्त मोर्चे की बैठक में प्रदेश में चल रही अन्य राज्यों की रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगाने के संबंध में चर्चा हुई। राज्य सरकार की ओर से अब तक रोडवेज हड़ताल को लेकर वार्ता की पहल नहीं होने पर मोर्चे ने दबाव की रणनीति बनाई है।

फिलहाल प्रदेश में यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड रोडवेज का संचालन हो रहा है। लेकिन जल्द ही इन राज्यों की रोडवेज बसें भी जाम में शामिल हो सकती हैं।

एटक प्रदेशाध्यक्ष एमएल यादव ने बताया कि आज दसवें दिन भी रोडवेज बसों की हड़ताल जारी है और सरकार की ओर से हड़ताल खत्म कराने को लेकर कोई पहल नहीं हुई है। आज सयुंक्त मोर्चा की बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Updated on:
27 Sep 2018, 11:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना