6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Strike: जहां दिन-रात रहती थी जबरदस्त रौनक, अब यूं पसरा रहता है सन्नाटा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
Bus staff strike

Bus staff strike

अजमेर/मदनगंज-किशनगढ़।

रोडवेज की बसों के जाम के कारण बस स्टैण्डों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बस स्टैण्ड की दुकानें और कैंटीन आदि की बंद पड़े हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते सिर्फ यूपी रोडवेज की बसें ही बस स्टैण्ड पर पहुंची, लेकिन वहां पर भी सवारियां नहीं मिलने के कारण वह भी खाली लौट गई। यात्रियों को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

निजी बस संचालक यात्रियों से मनमाफिक किराया वसूल रहे हैं। सर्वाधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है। उल्लेखनीय है कि रोडवेज की ओर से पिछले रविवार को 24 घंटे के लिए जाम किया था, जिसे अब अनिश्चितकालीन कर दिया है। इसके कारण रोडवेज बसों की आवाजाही बंद है।

दुकानदारों का धंधा ठप्प
रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते नए और पुराने बस स्टैण्ड पर बनी दुकानें और कैंटीन भी बंद पड़ी है। पिछले आठ दिनों से रोडवेज यात्रियों की आवाजाही नहीं होने के कारण काम बंद है। इससे इन्हें भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इससे जुड़े लोग ठाले बैठे हैं। ऑटो और टैम्पो संचालकों को भी सवारियां नहीं मिलने के कारण नुकसान हो रहा है।

ये जनाब तो रोड को मानते हैं अपनी...

शहर के सबसे बड़े सिटी स्क्वायर मॉल में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। अजमेर विकास प्राधिकरण ने आशियाना इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड को पत्र जारी कर संसोधित भवन मानचित्र पेश करने के निर्देश दिए हैं। एडीए के अनुसार प्रस्तुत भवन मानचित्रों का स्थल निरीक्षण किया गया प्रस्तुत भवन मानचित्र मौके के अनुसार नहीं है। प्राधिकरण ने मौके के अनुसार संशोधित भवन मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सडक़ बन गई पार्किग स्थल

शहर के पॉश इलाके पंचशील में खुले मॉल के कारण राजीव सर्किल व आसपास की सडक़ें पार्र्किंग स्थल में तब्दील हो गई हैं। सर्किल के चारों तरफ तथा सडक़ के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में मॉल संचालक ने मॉल के सामने फुटपाथ पर रस्सी बांधकर फुटपाथ पर आवाजाही भी बंद कर रखी थी लेकिन अब रस्सी हटा ली गई लेकिन वाहन फुटपाथ पर ही खड़े हो रहे हैं। पूर्व में पार्किग विवाद का मामला कोर्ट भी पहुंचा था।