RTE Admission 2026 Rajasthan: राज्य में RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 6.25 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। इसके लिए लॉटरी रखी गई थी। जानिए पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें।
RTE Admission 2026 Rajasthan: राजस्थान में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए इस साल बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्यभर से 6.25 लाख से ज्यादा अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है।
इस बार की प्रक्रिया में एक खास बात यह भी रही कि पहली बार थर्ड जेंडर विद्यार्थियों के चयन का आंकड़ा भी सार्वजनिक किया गया, जिसमें 11 ट्रांसजेंडर बच्चों का चयन हुआ है।
लॉटरी प्रक्रिया के बाद जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल आवेदन 6,25,146 आए थे। जिसमें 3,29,165 लड़कों का चयन, 2,95,970 लड़कियों का चयन और 11 थर्ड जेंडर विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र बच्चों को समय पर स्कूलों में दाखिला मिले और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को शिक्षा का लाभ मिल सके।
अभिभावक राजस्थान प्राइवेट स्कूल पोर्टल (rajpsp.nic.in) पर जाकर अपने Application ID और मोबाइल नंबर की मदद से स्कूलों की प्राथमिकता सूची और अलॉटमेंट की जानकारी देख सकते हैं। जरूरत होने पर 16 मार्च तक स्कूल चयन में बदलाव भी किया जा सकता है।
• पहला चरण (स्कूल आवंटन): 17 मार्च
• दस्तावेज सत्यापन: 17 मार्च से 25 मार्च
• दूसरा चरण आवंटन: 7 अप्रैल
• दस्तावेज सत्यापन: 7 अप्रैल से 13 अप्रैल
• शिकायत निवारण: 7 अप्रैल से 20 अप्रैल
इस साल राज्य में 36,424 निजी स्कूल RTE के तहत प्रवेश के लिए पात्र हैं। हालांकि 3,287 स्कूल ऐसे भी हैं जहां एक भी ऑनलाइन आवेदन नहीं मिला।