जयपुर

Rajasthan School Summer Vacation Extended: बच्चों की मौज! अब इस तारीख तक बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, नया आदेश जारी!

Rajasthan School Summer Vacation Extended 2026: शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को इसके आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

2 min read
Jun 09, 2026
School Holiday
School (Image-Patrika)

Rajasthan Education Department Order: राजस्थान के स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है! प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए राज्य सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) को आगे बढ़ाने का एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को इसके आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अब प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 20 जून की जगह 28 जून तक अवकाश रहेगा। यानी अब स्कूल सीधे 29 जून से खुलेंगे। सरकार के इस फैसले से बच्चों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

इस बार कुल 43 दिन की होंगी गर्मियों की छुट्टियां

पहले शिक्षा विभाग ने इस साल गर्मियों की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती करते हुए इसे केवल 35 दिन (17 मई से 20 जून) का किया था। पूर्व शिड्यूल के मुताबिक, 21 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 22 जून से खुलने थे। लेकिन अब सरकार ने इसमें 7 से 8 दिनों की बढ़ोतरी कर दी है। इस नए बदलाव के बाद अब राजस्थान के स्कूलों में इस साल कुल 43 दिन का ग्रीष्मावकाश हो गया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात के बाद आया फैसला

दरअसल, इस बार जून के महीने में भी पारा लगातार हाई बना हुआ है। इसी भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज कर दी थी। जयपुर में शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) और शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर छुट्टियों की अवधि बढ़ाने की पुरजोर मांग रखी थी। उस समय शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया था। इसके बाद विभाग ने तुरंत प्रस्ताव तैयार किया और शासन सचिव की फाइनल मंजूरी मिलते ही सोमवार रात आदेश जारी कर दिए गए।

प्रिंसिपल्स को वापस मिली ये बड़ी पावर

इस नए आदेश में स्कूलों के संस्था प्रधानों (Principals) को भी एक बड़ी राहत दी गई है। अब स्कूल के प्रिंसिपल अपने स्तर पर सत्र के दौरान 2 दिन का स्थानीय अवकाश जारी कर सकेंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग ने इस पावर को घटाकर सिर्फ 1 दिन का कर दिया था, जिसका काफी विरोध हो रहा था। अब इसे दोबारा बहाल कर दिया गया है।

Published on:
09 Jun 2026 08:52 am