जयपुर

राजस्थान के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव, अब 1 से नहीं 16 अक्टूबर से लागू होगा नया समय, आदेश जारी

Rajasthan Education News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में स्कूल समय को लेकर शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 1:37 PM IST
School Timing Change
प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में स्कूल समय को लेकर शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी एक पारी वाले विद्यालयों में स्कूल समय परिवर्तन की तारीख में संशोधन किया गया है।

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक पहले विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित था। अब इसमें संशोधन करते हुए स्कूल समय परिवर्तन 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी किया गया है। यानी 15 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी संबंधित सरकारी स्कूलों में पहले से निर्धारित समय व्यवस्था ही लागू रहेगी।


16 अक्टूबर से विद्यालयों के संचालन का समय बदलेगा और स्कूल शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होंगे। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और संस्था प्रधानों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस आदेश के बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच स्कूल समय को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। अब 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव होगा।

Updated on:
30 Sep 2026, 1:37 PM IST
Published on: