जयपुर

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Fake MBBS Certificate: फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप करने वाले पांच गिरफ्तार, फेल हुए... पैसे फेंके और बन गए डॉक्टर! चीन-कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई 15 से 20 लाख में खरीदा पास होने का जुगाड़
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 12:06 PM IST
Rajasthan SOG Arrests 5 Doctors With Fake FMGE Certificates In Jaipur Internship Scam
SOG गिरफ्त में आये दिशान्त, जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, विश्वेन्द्र, विमल

जयपुर. पढ़ाई मुश्किल लगी तो क्या हुआ, जेब में नोट हों तो डॉक्टर बनना चुटकियों का खेल है... कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे पांच डॉक्टर्स ने। परीक्षा में बार-बार फेल होने के बाद इन्होंने शॉर्टकट का ऐसा रास्ता चुना, जो सीधा जेल की सलाखों में जाकर खुला। राजस्थान एसओजी ने फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट के दम पर मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने वाले 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं।

भाइयों का कारनामा

सत्यप्रकाश और जयप्रकाश ने चीन की सुजो मेडिकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। जयप्रकाश तो परीक्षा में सात बार फेल हुआ था। तंग आकर दोनों ने हेमंत यादव नाम के शख्स की मदद ली और 15-15 लाख रुपए देकर दिसंबर-2023 की परीक्षा का फर्जी पासिंग सर्टिफिकेट ही तैयार करवा लिया।

विफलता से हारकर अपनाया 'कैश फॉर पास' फॉर्मूला

एडीजी विशाल बंसल के अनुसार, कोटपूतली-बहरोड़ के रहने वाले दो सगे भाई सत्यप्रकाश और जयप्रकाश, प्रागपुरा के विमल यादव, दौसा के विश्वेन्द्र सिंह चेची और बांसवाड़ा के दिशान्त टेलर को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने चीन और कजाकिस्तान की यूनिवर्सिटीज से एमबीबीएस की डिग्री तो हासिल कर ली थी, लेकिन भारत में प्रैक्टिस या इंटर्नशिप के लिए जरूरी एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) को पास नहीं कर पाए।

लाखों में सौदा

विमल, विश्वेन्द्र और दिशान्त ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस किया था। इन्होंने 20-20 लाख रुपए देकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए और अलवर, धौलपुर तथा दौसा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मजे से इंटर्नशिप भी शुरू कर दी।

100 से ज्यादा रडार पर, 38 पहले ही गिरफ्तार

एसओजी के आईजी अजयपाल लांबा ने बताया कि अब तक 100 से अधिक ऐसे फर्जी डॉक्टरों को चिन्हित किया जा चुका है। मामले में आरएमसी (राजस्थान मेडिकल कौंसिल) के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, कुछ कर्मचारियों और मुख्य आरोपी भानाराम माली सहित 38 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Updated on:
19 Nov 2026, 12:06 PM IST
Published on: