जयपुर

Rajasthan: ‘कौन से जिले रहेंगे या खत्म होंगे’, टीकाराम जूली ने BJP प्रदेशाध्यक्ष पर बोला हमला; जानें

राजस्थान में पूर्ववर्ती सरकार के बनाए 17 नए जिलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आमने-सामने आ गए है। जानें पूरा मामला ...

2 min read
Sep 10, 2024

Rajasthan New Districts: राजस्थान में पूर्ववर्ती सरकार के बनाए 17 नए जिलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार करते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा अध्यक्ष सरकार के मुखिया नहीं हैं।'

सरकार तय करेगी- टीकाराम जूली

टीकाराम जूली ने कहा कि कमेटी और सरकार तय करेगी कि कौन से जिले रहेंगे या खत्म होंगे, लेकिन उनके बयान से लगता है कि वे राजस्थान के लोगों का भला नहीं सोच रहे हैं। ये लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। ये लोग नए जिले बनाने में भी तुष्टिकरण के आरोप लगा रहे हैं। नए जिले लोगों की सुविधा और त्वरित न्याय के लिए बनाए गए हैं।

साचौर में बार एसोसिएशन की हड़ताल

वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में बार एसोसिएशन सांचौर ने सोमवार को एक दिन हड़ताल की घोषणा की। बार एसोसिएशन सांचौर ने घोषणा करते हुए कहा कि, “भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सांचोर जिले को निरस्त करने के दिए बयान के विरोधस्वरूप एवं सांचोर को जिला यथावत रखने की मांग को लेकर आज दिनांक 09 सितंबर 2024 को एक दिन के लिए बार एसोसिएशन सांचोर के समस्त अधिवक्तागण स्वैच्छिक रुप से व्यक्तिशः/वर्चुअल उपस्थिति नहीं देंगे तथा एक दिन के लिए हड़ताल पर रहेंगे।”

कई जिले अनावश्यक- मदन राठौड़

बताते चलें कि हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भीलवाड़ा में मीडिया से बातचीत में 6-7 नए जिलों को रद्द के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान बने नए जिलों में कई जिले अनावश्यक रूप से बनाए गए हैं, ऐसे जिले जल्द समाप्त कर दिए जाएंगे।

Published on:
10 Sept 2024 07:46 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर