जयपुर

Weather Update : अचानक बदला मौसम, यहां हुई झमाझम बारिश, अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के कुछ जिलों में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाई। हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

2 min read
Aug 22, 2023
Rajasthan Today Weather Update Rain in Rajasthan IMD weather forecast

Rajasthan weather update : जयपुर। राजस्थान के कुछ जिलों में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाई। हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। खरीफ की फसलों को खासा फायदा होगा। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। पिछले 24 घंटे में भीलवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, अजमेर , प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर और सवाईमाधोपुर जिले में बारिश हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा के मांडल में 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में अगले चार दिन तक कोई बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है।

यहां हुई बारिश, इन जिलों में अलर्ट
दोपहर बाद धौलपुर शहर में बारिश हुई। बारिश का दौर करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर चलता रहा। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। किसानों का कहना है कि इस बारिश से फसलों के लिए अमृत तुल्य साबित होगी। दौसा जिले मानसुर क्षेत्र में दोपहर को आसमान में काली घटाएं छा गई। इसके बाद कुछ देर बाद बारिश हुई। झालावाड़ के झालरापाटन दोपहर को बरसात का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक चला। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अलवर, बारां, भरतपुर और धौलपुर जिले में भारी बारिश की संभावना है। बाकि 13 जिलों हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तीन जगह तापमान 40 डिग्री व उससे पार
प्रदेश में एक तरफ मानसूनी बरसात हो रही है। दूसरी तरफ 40 डिग्री से अधिक तापमान भी पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तीन जगह तापमान 40 डिग्री व उससे अधिक दर्ज किया गया। फतेहपुर में 40.6 डिग्री, चूरू में 40.5 व बीकानेर में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Published on:
22 Aug 2023 03:51 pm