8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां मानसून ने बरसाई मेहर, छह इंच से अधिक बारिश, बांध के छह गेट खोले

Rajasthan weather Update Today : राजस्थान में पुन: सक्रिय हुए मानसून ने बांसवाड़ा जिले में अपनी मेहर बरसाई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में जमकर मेघ बरसे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 21 Aug 2023, 7:39 PM IST

Rajasthan weather Update Today : heavy rain in banswara weather news

Rajasthan weather update Today : बांसवाड़ा। राजस्थान में पुन: सक्रिय हुए मानसून ने बांसवाड़ा जिले में अपनी मेहर बरसाई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में जमकर मेघ बरसे। बागीदौरा में छह इंच से अधिक, सजज्जनगढ़ में साढ़े पांच इंच और गढ़ी में करीब सवा चार इंच बारिश रिकार्ड की गई है। माही बांध में 20 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई। वहीं सुरवानिया बांध के लबालब होने पर छह गेट दो फीट खोले गए।

बांसवाड़ा में रविवार शाम से आरंभ मूसलाधार बारिश का दौर रातभर बना रहा। सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में बागीदौरा में 156, सज्जनगढ़ में 139, गढ़ी में 110 मिलीमीटर पानी बरसा। वहीं सल्लोपाट में 85, शेरगढ़ में 68, दानपुर में 56, भूंगड़ा में 44, अरथूना में 36, कुशलगढ़ में 33, बांसवाड़ा में 30, केसरपुरा में 28, घाटोल में 21, माहीबांध स्थल पर 17, जगपुरा में 13 और लोहारिया में पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

माही बांध में 20 सेमी की आवक होने के बाद जलस्तर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक 277.85 मीटर हो गया है। वहीं सुरवानिया बांध के छह गेट दो-दो फीट खोले गए हैं। सोमवार को भी दिनभर रिमझिम व हल्की बारिश का दौर बना रहा।

यह भी पढ़ें : IMD Rain Alert : नए सिस्टम का दिखने लगा असर, इन जिलों में होगी जमकर बारिश, आ गया अलर्ट

दिनभर रिमझिम का दौर
सोमवार को सुबह से शाम तक रिमझिम व हल्की बारिश का दौर बना रहा। इससे वातावरण ठंडा हो गया। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक सज्जनगढ़ में 18, बागीदौरा में 10, बांसवाड़ा में 7, केसरपुरा व शेरगढ़ में 6-6, सल्लोपाट व दानपुर में 5-5, कुशलगढ़ में 4, जगपुरा में दो व भूंगड़ा में एक मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इधर, सज्जनगढ़ तहसील के गांव भाटवड़ला में अमृत पुत्र मडिया के कच्चे मकान का एक हिस्सा बारिश के दौरान ढह गया।